Sinquefield Cup: भारत के प्रज्ञानंद ने अमेरिका के सैमुअल सेवियन के साथ आसानी से ड्रॉ खेला

R Praggnanandhaa plays easy draw with Samuel Savian Of USA: सिंकफील्ड कप के पहले ही राउंड में भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने सभी को प्रभावित किया और अमेरिका के सैमुअल सेवियन के खिलाफ आसानी से ड्रॉ खेला। ये टूर्नामेंट ग्रैंड चेस टूर का हिस्सा है।

ग्रैंड चेस टूर के आखिरी से पहले इवेंट, सिंकफील्ड कप की शुरुआत हुई। इसके पहले राउंड में ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंद ने अमेरिकी खिलाड़ी सैमुअल सेवियन के साथ आसानी से ड्रॉ खेला।

R Praggnanandhaa plays easy draw against US Chess Player Sam Savian In Sinquefield Cup

आर प्रज्ञानंद ने सिंकफील्ड कप के पहले राउंड के मैच में आसानी से ड्रॉ खेला (X/Grandchesstour)

इस साल 10 खिलाड़ियों और 9 राउंड वाले इस इवेंट में टॉप सीड फैबियानो कारुआना शुरुआती लीडर बनकर उभरे। उन्होंने हॉलैंड के जॉर्डन वैन फॉरेस्ट को हराकर जीत के साथ शुरुआत की, जबकि बाकी सभी गेम ड्रॉ रहे।

End of Feed