गुकेश ने नंबर.1 कार्लसन को फिर हराया, सुपर युनाइटेड रैपिड और ब्लिटज में बढ़त बनाई

D Gukesh Beat Magnus Carlsen Again: विश्व चैम्पियन डी गुकेश ने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन पर एक और शानदार जीत दर्ज करके सुपर युनाइटेड रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट के छह दौर के बाद एकल बढ़त बना ली। गुकेश की यह टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत है और अब उनके 12 में से दस अंक हो गए हैं।

विश्व चैम्पियन डी गुकेश ने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन पर एक और शानदार जीत दर्ज करके सुपर युनाइटेड रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट के छह दौर के बाद एकल बढ़त बना ली। गुकेश की यह टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत है और अब उनके 12 में से दस अंक हो गए हैं।

D Gukesh Beat Magnus Carlsen Again

डी गुकेश ने फिर से मैग्नस कार्लसन को हराया (Instagram)

रैपिड वर्ग में तीन दौर बाकी है और गुकेश को पोलैंड के डुडा जान क्रिस्टोफ पर दो अंक की बढत है । अमेरिका के वेसली सो सात अंक लेकर तीसरे स्थान पर है जबकि कार्लसन, नीदरलैंड के अनीश गिरी और स्थानीय खिलाड़ी इवान सारिच उनसे एक अंक पीछे हैं।

End of Feed