PV Sindhu Exclusive: दुबई में फंसी सिंधु सुरक्षित लौटी स्वदेश, टाइम्सनाउ से बातचीत में सुनाई आपबीती (वीडियो)

मंगलवार को पीवी सिंधु स्वेदश लौट आईं। देश पहुंचने के बाद उन्होंने टाइम्सनाउ से खास बातचीत में बताया कि वहां का मंजर कैसा था। सिंधु ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में हिस्सा लेने इंग्लैंड जा रही थीं।

भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु आखिरकार मंगलवार स्वदेश लौट आईं हैं। वह ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भाग लेने के लिए बर्मिंघम जा रही थीं। ईरान और इजराइल के बीच चल रहे संघर्ष के बीच बीते 28 फरवरी को वह दुबई में फंस गईं थीं। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता ने भारत लौटने के बाद टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार से खास बातचीत की।

pv sindhu

पीवी सिंधु (साभार-X)

सिंधु ने कहा 'दरअसल, मुझे उम्मीद नहीं थी कि ऐसा होगा क्योंकि जब हम दोपहर 1 बजे दुबई में उतरे तो हमें 1.15 बजे पता चला कि सभी उड़ाने रद्द कर दी गई हैं। हमारी फ्लाइट 2:30 बजे थी। हमें बिल्कुल भी पता नहीं था कि क्या हो रहा है क्योंकि दो घंटे पहले ही लगभग 11:45 से 12 बजे के बीच कुछ भारतीय खिलाड़ी दुबई से बर्मिंघम पहुंचे थे।

End of Feed