Chess News: भारतीय ग्रैडमास्टर विदित गुजराती ने किया बड़ा उलटफेर, विश्व चैम्पियन मैग्नस कार्लसन को पस्त किया

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 22, 2023, 09:59 PM IST

Vidit Gujarati beat Magnus Carlsen: भारत के शतरंज खिलाड़ी विदित गुजराती ने प्रो शतरंज लीग के मैच में नार्वे के मौजूदा विश्व चैम्पियन मैग्नस कार्लसन को हराकर उलटफेर किया। इस तरह वह कार्लसन पर जीत दर्ज करने वाले चौथे भारतीय बन गए। ये विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन पर उनकी पहली जीत है।

भारतीय ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती ने प्रो शतरंज लीग के मैच में नार्वे के मौजूदा विश्व चैम्पियन मैग्नस कार्लसन को हराकर उलटफेर किया। इस तरह वह कार्लसन पर जीत दर्ज करने वाले चौथे भारतीय बन गए। यह कार्लसन पर उनकी पहली जीत है। ‘इंडियन योगीज’ के लिये खेलते हुए गुजराती ने दुनिया के नंबर एक कार्लसन द्वारा की गयी गलतियों का पूरा फायदा उठाया।

vidit gujarati beats magnus carlsen

विदित ने कार्लसन को हराया (Utsav045)

कार्लसन ‘कनाडा चेसब्रास’ की ओर से ‘प्रो शतरंज लीग’ में खेल रहे हैं। दुनिया भर की टीमों के लिये इस ऑनलाइन टूर्नामेंट में 16 टीमें रैपिड गेम खेल रही हैं।गुजराती (28 वर्ष) ने काले मोहरों से खेलते हुए जीत हासिल की और अपने प्रतिद्वंद्वी पर तकनीकी रणनीति से जीत हासिल की। गुजराती ने पांच बार के मौजूदा विश्व चैम्पियन कार्लसन पर जीत के बाद कहा, ‘‘शतरंज के ‘गोट’ (ग्रेटेस्ट ऑफ आल टाइम-जीओएटी, सर्वकालिक महान खिलाड़ी) को हराना शानदार अहसास है और मैं इससे बेहतर पल की उम्मीद नहीं कर सकता था।’’

End of Feed
Latest News

ARG vs ENG, 2nd Semi-Final, FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड के खिलाफ 85वें मिनट में धमाकेदार वापसी करके अर्जेंटीना ने की फाइनल में एंट्री, स्पेन से होगी खिताबी भिड़ंत

फ्रांसिस्को डी मिरांडा से मारिया मचाडो तक: आखिर क्यों 250 साल से लैटिन अमेरिका के मामलों में दखल देता रहा है अमेरिका?

फीफा विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में हार के बाद फ्रांस में छाई निराशा, पेरिस में पुलिस और प्रशंसकों के बीच हुई झड़प

FIH हॉकी विश्व कप 2026: तैयारियों अंतिम रूप देने के लिए भारतीय टीमें कस रही हैं कमर,एक महीने से भी कम बचा है वक्त

मॉनसून बेरुख : कहीं धरती प्यासी, कहीं भारी वर्षा से उफनाईं नदियां, उत्तर में उमस का सितम; रथ यात्रा पर बादलों का साया!