एशियन गेम्स में दिखेगा भारतीय बॉक्सरों का दम, सीधे क्वार्टर फाइनल में उतरेंगी लवलीना

लवलीना बोरगोहेन सीधे क्वार्टर फाइनल में एक्शन में दिखेंगी। टोक्यो ओलंपिक की पदक विजेता लवलीना ने 2023 चरण में रजत पदक जीता था और वह 75 किग्रा वर्ग में पदक से सिर्फ एक जीत दूर हैं। इस वर्ग में केवल आठ मुक्केबाज हिस्सा ले रही हैं।

राष्ट्रमंडल खेलों में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन के बाद भारतीय बॉक्सिंग दल से उम्मीदें बढ़ गई हैं। लेकिन एशियाई खेलों में चुनौती राष्ट्रमंडल खेलों की तुलना में काफी कठिन है। भारतीय मुक्केबाजों एशियाई खेलों में चुनौतीपूर्ण ड्रॉ मिला। लवलीना बोरगोहेन और नरेंद्र बेरवाल अपने अभियान की शुरुआत सीधे क्वार्टर फाइनल से करेंगे। एशियाई खेलों में पुरुषों की छह और महिलाओं की पांच भार वर्ग की स्पर्धाएं हैं। पिछले चरण में भारत ने चार पदक जीते थे जिनमें एक रजत और तीन कांस्य पदक शामिल थे। टोक्यो ओलंपिक की पदक विजेता लवलीना ने 2023 चरण में रजत पदक जीता था और वह 75 किग्रा वर्ग में पदक से सिर्फ एक जीत दूर हैं। इस वर्ग में केवल आठ मुक्केबाज हिस्सा ले रही हैं।

Lovlina Borgohain

लवलीना बोरगोहेन (साभार-X)

लवलीना अपने अभियान की शुरुआत दक्षिण कोरिया की सुयोन सेओंग के खिलाफ करेंगी। इसके बाद सेमीफाइनल में उनका सामना 70 किग्रा वर्ग की मौजूदा विश्व चैंपियन कजाखस्तान की नताल्या बोगदानोवा या उज्बेकिस्तान की विश्व कांस्य पदक विजेता अजीजा जोकिरोवा से हो सकता है। राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता साक्षी चौधरी (51 किग्रा) का शुरुआती मुकाबला काफी कठिन होगा जिसमें उनका सामना फिलीपींस की पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक विजेता आइरा विलागास से होगा।

End of Feed