Asian Para Games: तीरंदाजी में शीतल देवी का डबल गोल्ड, एथलेटिक्स में भारत का दबदबा बरकरार; चौथे दिन जीते कुल 26 मेडल

भारत ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथे दिन कुल 26 पदक जीते और चौथा स्थान हासिल किया। चौथे दिन भारत ने कुल 7 गोल्ड मेडल जीते। भारत के कुल पदकों की संख्या 88 हो गई है जिसमें 21 स्वर्ण, 26 रजत और 41 कांस्य पदक शामिल हैं।

नागोया: भारत ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथे दिन कुल 26 पदक जीते और चौथा स्थान हासिल किया। तीरंदाज शीतल देवी ने दो घंटे से भी कम समय में दो स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, जबकि एथलेटिक्स दल ने एशियाई पैरा खेलों में भारत के पदकों की संख्या 88 तक पहुंचाने में सबसे अहम योगदान दिया। चौथे दिन भारत ने कुल 7 गोल्ड मेडल जीते।

Asian Para Games (2)

एशियन पैरा गेम्स।

मौजूदा विश्व चैंपियन और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज 19 वर्षीय शीतल ने सबसे पहले तोमन कुमार के साथ मिलकर मिश्रित टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक बरकरार रखा। भारतीय जोड़ी ने इंडोनेशिया की तेओडोरा ऑडी आयुडिया फेरेली और केन स्वागुमिलंग को 151-148 से हराया। इसके बाद शीतल ने चार अंक से पिछड़ने के बावजूद सिंगापुर की अलीम नूर शाहिदा को 142-139 से हराकर व्यक्तिगत स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। यह मुकाबला हांगझोउ में 2023 में हुए पिछले सत्र के व्यक्तिगत फाइनल का दोहराव था।

End of Feed