4 गोल्ड समेत कुल 17 मेडल, U-23 राष्ट्रमंडल तलवारबाजी चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा

U-23 Commonwealth Fencing: अंडर-23 राष्ट्रमंडल तलवारबाजी चैंपियनशिप में भारत ने पहले ही दिन धूम मचा दी। भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 17 पदक अपने नाम किए, जिनमें 4 स्वर्ण पदक शामिल हैं।

U-23 Commonwealth Fencing: नाइजीरिया के लागोस में हो रही अंडर-23 राष्ट्रमंडल तलवारबाजी चैंपियनशिप में भारतीय दल ने पहले ही दिन धूम मचा दी। पुरुष और महिला दोनों वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत ने कुल 17 पदक अपने नाम किए, जिनमें 4 स्वर्ण पदक शामिल हैं। यह प्रतियोगिता रविवार से शुरू हुई है और 14 अगस्त तक चलेगी। पहले ही दिन टीम इंडिया ने 4 स्वर्ण, 4 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में दबदबा बना लिया। भारतीय तलवारबाजी संघ के अनुसार भारत ने सेबर, फॉइल और ईपी तीनों श्रेणियों की सभी 6 व्यक्तिगत स्पर्धाओं में पदक जीते।

U-23 Commonwealth Fencing

अंडर 23 राष्ट्रमंडल तलवारबाजी चैंपियनशिप में भारत का दबदबा (फोटो साभार- X)

पुरुषों ने किया क्लीन स्वीप

पुरुष सेबर में निखिल वाघ ने स्वर्ण पदक जीतकर भारत को बड़ी बढ़त दिलाई। लक्ष्य बदसर ने रजत जीता, जबकि अश्विनी आर्य और लैशराम मोरम्बा ने कांस्य पदक अपने नाम किए। इस तरह इस स्पर्धा में भारत ने सभी 4 पदक जीते। पुरुष फॉइल में तेजस पाटिल ने रजत और हेमश सनसम ने कांस्य पदक जीता। पुरुष ईपी स्पर्धा में लोकेश वेमानी ने रजत पदक हासिल किया, वहीं शौर्य अश्विनी और गॉडविन अनबकेस ने कांस्य पदक जीतकर भारत का खाता खोला।

End of Feed