एशियन गेम्स 2026 में भारत को छठा गोल्ड, 4×400 मीटर रिले में बेटियों ने लहराया तिरंगा

भारत ने एथलेटिक्स में अपना पहला गोल्ड मेडल जीत लिया है। मंगलवार को हुए महिलाओं के 4×400 मीटर रिले में भारत ने 3:29.69 के समय के साथ गोल्ड पर कब्जा किया। मेंस टीम ने चार गुणा 400 मीटर में ब्रॉन्ज अपने नाम किया।

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने अपना छठा गोल्ड मेडल जीत लिया है। मंगलवार को हुए हुए महिलाओं के 4x400m रिले में भारत की किरण पहल, पूवम्मा माचेतिरा, प्राची और विथ्या रामराज ने 3:29.69 के समय के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। सिल्वर मेडल बहरीन ने जबकि ब्रॉन्ज मेडल चीन ने जीता। बहरीन ने 3:30.21 समय के साथ सिल्वर जीता। चीन ने 3:31.02 समय के साथ ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। ट्रैक एंड फील्ड में यह भारत का पहला गोल्ड मेडल है।

gold medal

भारतीय महिला टीम (साभार-X)

इससे पहले गुरिंदरवीर सिंह, अनिमेष कुजूर, स्नेहा सत्यनारायण और हरिता भद्रा ने चार गुणा 100 मीटर मिश्रित रिले फाइनल में सत्र का सर्वश्रेष्ठ 41 . 06 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक जीता। पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर में भारत के हाथ ब्रॉन्ज मेडल आया। भारतीय टीम ने 3:01.61 का समय निकालकर ब्रॉन्ज जीता। इस इवेंट का गोल्ड मेडल जापान ने जबकि सिल्वर मेडल कतर ने अपने नाम किया।

End of Feed