एशियन गेम्स 2023 में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला आज यानी 19 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच में भारत का सामना चीन से होगा। भारत की फुटबॉल टीम एशियन गेम्स में 9 साल के बाद उतरेगी। टीम अंतिम बार 2014 में उतरी थी और ग्रुप राउंड से बाहर हो गई थी। भारत की फुटबॉल टीम का एशियन गेम्स में बेस्ट प्रदर्शन 2010 में रहा था। भारत की पुरुष फुटबॉल टीम को ग्रुप-ए में रखा गया है। इस ग्रुप में भारत के अलावा मेजबान चीन, बांग्लादेश और म्यांमार की टीम को शामिल किया गया है। इस रोमांचक मुकाबले का आनंद लेना है तो यहां हर जानकारी मिल जाएगी।
सुनील छेत्री। (फोटो- Indian Football Team Twitter)
कब खेला जाएगा भारत और चीन के बीच एशियन गेम्स का मैच (India vs China Asian Games Match Date)
भारत और चीन के बीच एशियन गेम्स का मैच 19 सितंबर 2023 यानी मंगलवार को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा भारत और चीन के बीच एशियन गेम्स का मैच? (India vs China Asian Games Match Venue)
भारत और चीन के बीच एशियन गेम्स का मैच हांगझोऊ के हांगझोऊ स्पोर्ट्स सेंटर में खेला जाएगा।
कितने बजे होगा भारत और चीन के बीच एशियन गेम्स का मैच? (India vs China Asian Games Match Timing)
भारत और चीन के बीच एशियन गेम्स का मैच शाम 5 बजे से बजे शुरू होगा।
टीवी पर कहां देख सकते हैं भारत और चीन के बीच एशियन गेम्स का मैच? (India vs China Asian Games Match On Tv)
भारत और चीन के बीच एशियन गेम्स का मैच टीवी पर आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकते हैं।
कहां देखें भारत और चीन के बीच एशियन गेम्स की लाइव स्ट्रीमिंग (India vs China Asian Games Match Live Streaming)
भारत और चीन के बीच एशियन गेम्स की लाइव स्ट्रीमिंग आप सोनी लिव ऐप पर देख सकते हैं।
