LIVE
India vs China Football Highlights: जीत के साथ चीन की शुरुआत, भारत को एकतरफा मुकाबले में हराया
चीन ने भारत को 5-1 से हराकर अपने एशियन गेम्स अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। भारत की ओर से एकमात्र गोल राहुल केपी ने किया, लेकिन चीन ने दूसरे हाफ में आक्रमक खेल दिखाते हुए एक के बाद एक 4 गोल दागे और भारत की वापसी की उम्मीदों को तोड़ दिया।
पहले हाफ के खेल में भारत ने शानदार खेल का परिचय देते हुए 1-1 की बराबरी पर खत्म किया। लेकिन चीन ने दूसरे हाफ में अपना आक्रमण और तेज कर दिया। दूसरे हाफ में चीन ने 4 गोल दागे। चीन की तरफ से 17वें मिनट में तियानी गाओ ने कॉर्नर को गोल में बदलकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई थी। इसके बाद चीन ने 51वें मिनट में, 72वें मिनट में और 75वें और अतिरिक्त समय में गोल दागा।
WATCH India VS China Football Match Live
SEPT 19, 2023 19:02 IST
SEPT 19, 2023 19:01 IST
India vs China Live Score: हार के साथ भारतीय टीम की शुरुआत
भारत को पहले मुकाबले में चीन ने 5-1 से हरा दिया। भारत की ओर से एकमात्र गोल राहुल केपी ने किया। पहले हाफ में टीम ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन दूसरे हाफ में चीन के आक्रमण के सामने भारतीय डिफेंस पूरी तरह से नाकाम रहा, जिसका नतीजा रहा कि दूसरे हाफ में चीन ने 51वें मिनट में, 72वें मिनट में और 75वें और अतिरिक्त समय में गोल दागा।
SEPT 19, 2023 18:52 IST
India vs China Live Score: अतिरिक्त समय का खेल जारी
4 मिनट अतिरिक्त समय का खेल जारी है। यहां से चीन की जीत सुनिश्चित लग रही है। अब भारतीय टीम को अगले दो मैच बांग्लादेश और म्यांमार के खिलाफ अच्छा करने का मौका है।
SEPT 19, 2023 18:47 IST
India vs China Live Score: 86वें मिनट में रोहित अंदर आए, कप्तान गए बाहर
86वें मिनट में भारतीय टीम के कप्तान सुनील छेत्री बाहर गए हैं, उनकी जगह रोहित दानु मैदान में आए हैं।
SEPT 19, 2023 18:45 IST
India vs China Live Score: दूसरे हाफ के आखिरी कुछ मिनटों का खेल जारी
चीन की टीम 4-1 से आगे हैं और अब भारत के लिए वापसी करने का मौका लगभग खत्म हो गया है। दूसरे हाफ के आखिरी कुछ मिनट का खेल बाकी है। भारतीय टीम यहां से खाली बढ़त का कम कर सकती है।
SEPT 19, 2023 18:36 IST
India vs China Live Score: दूसरे हाफ में चीन का अटैक जारी, बढ़त 3-1
72वें मिनट में चीन के ताउ क्वीनग्लांग ( Tao Quianglong ) ने चीन को 2-0 से आगे कर दिया। भारतीय टीम पहले हाफ की तुलना में दूसरे हाफ में थोड़ी अलग-थलग नजर आ रही है। यहां से वापसी मुश्किल हो गई है।
SEPT 19, 2023 18:29 IST
छेत्री गोल के करीब पहुंचे लेकिन चूके
69वें मिनट में भारतीय कप्तान सुनील छेत्री गोल करने के करीब तो आए लेकिन चूक गए।
SEPT 19, 2023 18:23 IST
भारत 1-2 से पीछे
60 मिनट के खेल के बाद भारतीय फुटबॉल टीम 1-2 से पीछे चल रही है।
SEPT 19, 2023 18:23 IST
चीन ने किया दूसरा गोल
चीन की तरफ से दूसरे हाफ के शुरू होने के कुछ ही देर बाद दूसरा गोल कर दिया गया है।
SEPT 19, 2023 17:55 IST
SEPT 19, 2023 17:53 IST
India vs China Live Score: पहले हाफ के बाद स्कोर, IND 1 - 1 CHN
भारत की ओर से राहुल केपी ने और चीन की ओर से तियानी गाओ ने 17वें मिनट में गोल दागा।
SEPT 19, 2023 17:47 IST
India vs China Live Score: भारतीय टीम को राहुल ने बराबरी दिला दी
राहुल केपी ने पहले हाफ के आखिरी कुछ मिनट में भारतीय टीम को बराबरी दिला दी है।
SEPT 19, 2023 17:44 IST
India vs China Live Score: पहले हाफ का खेल पूरा होने वाला है
पहले हाफ का खेल पूरा होने में कुछ ही मिनट बाकी है, चीन फिलहाल 1-0 से आगे है। भारतीय टीम ने गोल खाने के बाद कुछ अच्छे अटैक किए हैं। अब तक हुए मुकाबले में गुरमीत का डिफेंस भी शानदार रहा है।
SEPT 19, 2023 17:42 IST
India vs China Live Score: 41 मिनट के खेल के बाद स्कोर, IND 0 - 1 CHN
41 मिनट के खेल के बाद स्कोर IND 0 - 1 CHN, इस दौरान कई बार भारतीय खिलाड़ियों ने गोल का प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
SEPT 19, 2023 17:30 IST
India vs China Live Score: 27वें मिनट में भारत के पास था मौका
27वें मिनट में भारत के रहीम अली के पास मौका था, लेकिन गेंद पोस्ट के ऊपर से चली गई।
SEPT 19, 2023 17:28 IST
SEPT 19, 2023 17:24 IST
India vs China Live Score: गुरमीत का शानदार डिफेंस
पेनेल्टी को चीन गोल में बदल ही देती, लेकिन उनके सामने गुरमीत का शानदार डिफेंस था। चीन अब भी 1-0 से ही आगे है।
SEPT 19, 2023 17:23 IST
India vs China Live Score: गुरमीत को मिला येलो कार्ड
गुरमीत को 23वें मिनट में येलो कार्ड मिला है, उनके कारण चीन को पेनेल्टी मिला और लीड को 2-0 करने का उनके पास सुनहरा मौका है।
SEPT 19, 2023 17:20 IST
India vs China Live Score: तियानी गाओ ने किया पहला गोल
तियानी गाओ ने 17वें मिनट में पहला गोल दागा और अपनी टीम को बढ़त दिला दी। आपको बता दें कि चीन के खिलाफ आज तक नहीं जीती है भारतीय टीम।
SEPT 19, 2023 17:11 IST
India vs China Live Score: तीसरे मिनट में ही चीन के पास था मौका
मैच के तीसरे मिनट में ही चीन के पास बढ़त लेने का मौका था, लेकिन वह चूक गई है।
