भारत की अंडर-18 मेंस और विमेंस हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खेलेंगी

भारत की मेंस और महिला अंडर-18 हॉकी टीम एशिया कप की तैयारियों के सिलसिले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 15 से 20 मई तक यहां चार मैचों की सीरीज खेलेंगी। वहीं, पाकिस्तान की हॉकी टीम के नवनियुक्त मुख्य कोच मंजूर उल हसन का मानना ​​है कि उनके देश ने 2019 में पहले एफआईएच प्रो लीग में भाग न लेकर गलती की, क्योंकि इससे खिलाड़ी शीर्ष प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ बहुमूल्य अनुभव हासिल करने से वंचित हो गए।

भोपाल, (भाषा)। भारत की मेंस और महिला अंडर-18 हॉकी टीम एशिया कप की तैयारियों के सिलसिले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 15 से 20 मई तक यहां चार मैचों की सीरीज खेलेंगी। यह सीरीज इस महीने के आखिर में जापान के काकामिगाहारा में शुरू होने वाले अंडर-18 एशिया कप की तैयारी को देखते हुए काफी महत्वपूर्ण है। इन दोनों टीम के लिए यहां भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के केंद्र में 19 अप्रैल से अभ्यास शिविर भी लगाया गया था।

Hockey

हॉकी। फोटो- ओलंपिक

मेंस टीम के कोच सरदार सिंह ने कहा, इस शिविर के दौरान मुख्य ध्यान सभी विभागों में खिलाड़ियों के बुनियादी कौशल और क्षमता को मजबूत करने पर रहा है, ताकि वे आधुनिक हॉकी की जरूरतों के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सकें। ऑस्ट्रेलिया की अंडर-18 टीम के खिलाफ मैच हमारी तैयारी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

End of Feed