Hockey World Cup: भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपना आखिरी मैच मजबूत मेजबान नीदरलैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी, जीत के साथ घर लौटने का इरादा

IND vs NED Hockey World Cup Match: भारतीय पुरुष हॉकी टीम का हॉकी विश्व कप खिताब तक जाने का 5 दशक पुराना सपना तो टूट चुका है, लेकिन अब वे टूर्नामेंट में एक आखिरी बार मैदान पर उतरेंगे जहां उनका सामना मजबूद मेजबान नीदरलैंड टीम से होगा। भारत जीत के साथ स्वदेश लौटना चाहेगी।

Hockey World Cup 2026: पांच दशक बाद विश्व कप में पदक जीतने का सपना टूटने के बाद भारतीय पुरूष हॉकी टीम आखिरी मैच में जीत के साथ स्वदेश लौटना चाहेगी लेकिन शुक्रवार को होने वाले इस मुकाबले में उसके सामने सह मेजबान और मौजूदा प्रो लीग चैम्पियन बेल्जियम को उसके मैदान पर हराने की कठिन चुनौती है। नीदरलैंड के एम्सटेलवीन में पहले और दूसरे चरण के मैच खेलने वाली भारतीय टीम पूल ई में चौथे स्थान पर रहने के बाद सातवें/आठवें स्थान का क्लासीफिकेशन मुकाबला खेलने यहां आई है। लेकिन हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम की राह इतनी आसान नहीं है क्योंकि उसके सामने 2018 विश्व कप चैम्पियन दुनिया की दूसरे नंबर की टीम है जो टूर्नामेंट शुरू होने से पहले खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी। बेल्जियम भी सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होने के झटके से उबरकर आखिरी मैच जीतने का पूरा प्रयास करेगी। मैच भारतीय समय के मुताबिक रात 9:45 बजे शुरू होगा।

Indian hockey team to face netherlands in thier last match of hockey world cup 2026

भारत हॉकी विश्व कप 2026 में अपने आखिरी मैच में नीदरलैंड को टक्कर देगा

अर्जेंटीना के खिलाफ दूसरे दौर के आखिरी मैच में हारकर बाहर हुई भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में धीमी शुरूआत और 60 मिनट तक लय बरकरार नहीं रख पाने के लिये आलोचना झेल रही है। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बनाये रखने के लिये अर्जेंटीना को बड़े अंतर से हराना था लेकिन 39वें सेकंड में ही गोल गंवाने के बाद बने दबाव से टीम निकल ही नहीं सकी।डिफेंस लगातार चरमराता रहा और फॉरवर्ड पंक्ति में तालमेल का अभाव दिखा जबकि मिडफील्ड में गैप का पूरा फायदा उठाकर अर्जेंटीना ने 5 -3 से जीत दर्ज करके भारत को अंतिम चार की दौड़ से बाहर कर दिया था ।भारत ने टूर्नामेंट में 14 गोल किये और 16 गंवाये।

End of Feed