Squash World Cup: हांगकांग के खिलाफ अभियान शुरू करेगा भारत

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 12, 2023, 09:29 PM IST

Squash World Cup: सौरव घोषाल और जोशना चिनप्पा मंगलवार से यहां शुरू होने वाले चौथे स्क्वाश विश्व कप में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे जिसमें मेजबान के पास मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने का मौका होगा। घोषाल और जोशना भारत की चार सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं जो लीग चरण में पूल बी में हांगकांग, चीन, दक्षिण अफ्रीका और जापान से भिड़ेगी। मेजबान टीम में शामिल दो अन्य सदस्य अभय सिंह और तन्वी खन्ना हैं।

अनुभवी सौरव घोषाल और जोशना चिनप्पा मंगलवार से यहां शुरू होने वाले चौथे स्क्वाश विश्व कप में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे जिसमें मेजबान के पास मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने का मौका होगा। घोषाल और जोशना भारत की चार सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं जो लीग चरण में पूल बी में हांगकांग, चीन, दक्षिण अफ्रीका और जापान से भिड़ेगी। मेजबान टीम में शामिल दो अन्य सदस्य अभय सिंह और तन्वी खन्ना हैं।

Joshna Chinappa

जोशना चिनप्पा

टूर्नामेंट के पहले दिन शाम के सत्र में भारत अपने अभियान की शुरुआत हांगकांग के खिलाफ करेगा। घोषाल ने कहा, ‘‘हमारे पास अच्छा मौका है लेकिन हम एक बार में एक मैच पर ध्यान दे रहे हैं। उम्मीद करते हैं कि हम अपनी योजनाओं को अच्छी तरह लागू कर पाएंगे और प्रत्येक मैच जीतेंगे।’’ टूर्नामेंट का आयोजन एक्सप्रेस एवेन्यु मॉल के ऑल ग्लास शो कोर्ट में किया जाएगा।

End of Feed