2018 के बाद पहली बार फीफा रैंकिंग में शीर्ष 99 में पहुंची भारतीय फुटबॉल टीम

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 20, 2023, 09:20 PM IST

FIFA Rankings, India Men's Football Team: भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम ने गुरुवार को 2018 के बाद पहली बार फीफा रैंकिंग में शीर्ष 99 में प्रवेश किया। टीम सैफ चैम्पियनशिप खिताब की बदौलत एक पायदान के फायदे से 99वें स्थान पर पहुंच गई।

भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम (Indian Men's football team) ने गुरुवार को 2018 के बाद पहली बार फीफा रैंकिंग में शीर्ष 99 में प्रवेश किया। टीम सैफ चैम्पियनशिप खिताब की बदौलत एक पायदान के फायदे से 99वें स्थान पर पहुंच गई। भारत ने इस महीने के शुरु में बेंगलुरु में हुई सैफ चैम्पियनशिप में लेबनान और कुवैत पर क्रमश: सेमीफाइनल और फाइनल में पेनल्टी शूटआउट से जीत दर्ज की।

Indian Football team in top 99 of FIFA Ranking

भारतीय फुटबॉल टीम (Indian Football Team)

लेबनान को भी दो पायदान का फायदा हुआ जिससे वह भारत से बिलकुल नीचे 100वें स्थान पर मौजूद है जबकि कुवैत चार पायदान की छलांग से गुरुवार को जारी ताजा फीफा रैंकिंग में 137वें स्थान पर पहुंच गया।

End of Feed