ओलंपिक 2036 की मेजबानी के लिये सही दिशा में बढ़ रहा है भारत: आईपीसी अध्यक्ष एंड्रयू पार्सन्स

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के भावी मेजबान आयोग के सदसय एंड्रयू पार्सन्स का मानना है कि भारत ओलंपिक 2036 की मेजबानी के लिए सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के भावी मेजबान आयोग के सदसय एंड्रयू पार्सन्स का मानना है कि आर्थिक और खेलों के क्षेत्र में विकास की बदौलत 2036 ओलंपिक की मेजबानी का इच्छुक भारत सही दिशा में आगे बढ रहा है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईपीसी) के अध्यक्ष पार्सन्स ने कहा कि भारत ने ओलंपिक 2036 की मेजबानी के लिये अच्छी शुरूआत की है । ओलंपिक 2032 तक ओलंपिक मेजबान देश में ही पैरालम्पिक का भी आयोजन होगा। पार्सन्स ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा,'आईपीसी का अध्यक्ष और आईओसी भावी मेजबान आयोग का सदस्य होने के नाते मैं संभावना के बारे में नहीं कह सकता । लेकिन मैं यह कह सकता हूं कि एक देश के रूप में भारत सही दिशा में आगे बढ रहा है ।'

Andrew Parsons

एंड्रयू पार्सन्स( फोटो क्रेडिट New Zealand Paralympic Committee)

तीसरी और आखिरी बार आईपीसी के अध्यक्ष चुने गए ब्राजील के पार्सन्स ने कहा,'आर्थिक रूप से विकास और खेलों के क्षेत्र में प्रगति के आधार पर मैं ऐसा कह सकता हूं।' भारत में पहली बार हो रही विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिये यहां आये पार्सन्स ओलंपिक 2036 की मेजबानी के लिये भारत सरकार की प्रतिबद्धता और इच्छाशक्ति से भी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा,'मैं देख रहा हूं कि यह देश खेलों के प्रति इतना समर्पित है कि ओलंपिक की मेजबानी करना चाहता है। प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) इतनी मजबूती से इसके साथ खड़े हैं। मैं दो साल पहले आईओसी के सत्र में यहां आया था और उन्होंने तभी कह दिया था कि भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी का इच्छुक है।'

End of Feed