हमारे साथ अन्याय हुआ..भारतीय फुटबॉल टीम के कोच इगोर स्टिमक ने विवादित फैसले पर भरी हुंकार

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 12, 2024, 05:17 PM IST

Indian Football Team Coach Igor Stimac Statement: भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने कहा कि कतर के खिलाफ मैच में उनके साथ अन्याय हुआ जिसके कारण टीम का विश्व कप क्वालीफाइंग के तीसरे दौर में पहुंचने का सपना टूट गया। भारत को इस मैच में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारतीय फुटबॉल टीम के कोच इगोर स्टिमक का बयान
  • विवादित गोल फैसले पर कोच ने भरी हुंकार
  • स्टिमक ने कहा हमारे साथ अन्याय हुआ है

भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने कहा कि कतर के खिलाफ मैच में उनके साथ अन्याय हुआ जिसके कारण टीम का विश्व कप क्वालीफाइंग के तीसरे दौर में पहुंचने का सपना टूट गया। भारत को इस मैच में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम लालियानजुआला चांगटे के 37वें मिनट में किये गये गोल की बदौलत निर्धारित समय से 15 मिनट पहले तक आगे चल रही थी। लेकिन दक्षिण कोरिया के रेफरी ने कतर के गोल को सही करार दे दिया जबकि ऐसा लग रहा था कि गेंद खेल के क्षेत्र से बाहर जा चुकी थी।

Igor Stimac

इगोर स्टिमक (Instagram)

इस विवादास्पद फैसले के कारण भारत की लय प्रभावित हुई और एशियाई चैम्पियन कतर ने 85वें मिनट में अहमद अल रावी की बदौलत अपना दूसरा गोल कर दिया। स्टिमक ने मैच के बाद कहा,‘‘कतर आज भाग्यशाली रहा क्योंकि उसने विवादित गोल से वापसी की। यह अनियमित गोल था और मैं इसकी पुष्टि कर सकता हूं क्योंकि मैंने रिप्ले देखा है। गेंद खेल के क्षेत्र से बाहर जा चुकी थी लेकिन तब भी गोल दिया गया।’’

End of Feed