स्पोर्ट्स

POR vs IRE: रोनाल्डो के 'डबल' धमाल से पुर्तगाल ने यूरो कप अभ्यास मैच में आयरलैंड को रौंदा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 12, 2024, 04:58 PM IST

POR vs IRE Euro Cup Warm-Up Game: क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो गोल की मदद से पुर्तगाल ने यूरोपीय फुटबाल चैंपियनशिप के अभ्यास मैच में आयरलैंड को 3-0 से पराजित करके अपनी तैयारी का पुख्ता सबूत पेश किया। पुर्तगाल की तरफ से जोआओ फेलिक्स ने पहला गोल किया।

Image

पुर्तगाल ने आयरलैंड को हराया (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • यूरो कप 2024 का अभ्यास मैच
  • पुर्तगाल ने आयरलैंड को हराया
  • क्रिस्टियानो रोनाल्डो का डबल धमाल

स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो गोल की मदद से पुर्तगाल ने यूरोपीय फुटबाल चैंपियनशिप के अभ्यास मैच में आयरलैंड को 3-0 से पराजित करके अपनी तैयारी का पुख्ता सबूत पेश किया।

पुर्तगाल की तरफ से जोआओ फेलिक्स ने पहला गोल किया। इसके बाद 39 वर्षीय रोनाल्डो ने दूसरे हाफ में दो गोल दागे। यूरोपीय चैंपियनशिप के अपने पहले मुकाबले में पुर्तगाल का सामना अगले मंगलवार को लीपज़िग में चेक गणराज्य से होगा। इसके बाद वह ग्रुप एफ में तुर्की और जॉर्जिया से भी खेलेगा।

रोनाल्डो पिछले सप्ताह फिनलैंड और क्रोएशिया के खिलाफ मैत्री मैचों में नहीं खेले थे। आयरलैंड के खिलाफ रोनाल्डो के पास 22वें मिनट में फ्री किक पर गोल करने का मौका था लेकिन वह चूक गए। इसके बाद उन्होंने 50वें और 60वें मिनट में गोल किये।

End of Article