India CWG Schedule Today: आज नीरज चोपड़ा का गोल्ड मेडल मैच कितने बजे, जानिए कॉमनवेल्थ गेम्स में 9वें दिन भारतीय खिलाड़ियों का पूरा कार्यक्रम

India CWG 2026 Day 9 Full Schedule, Neeraj Chopra Gold Medal Match IST Timing: आज कॉमनवेल्थ गेम्स में कई स्पर्धाओं व खेलों में भारतीय खिलाड़ी एक्शन में होंगे। दिन से देर रात तक मुकाबलों का दौर जारी रहेगा। इनमें सबसे ज्यादा नजरें जिस इवेंट पर टिकी हैं, वो है जेवलिन थ्रो फाइनल जहां नीरज चोपड़ा सहित 3 भारतीय गोल्ड मेडल की रेस में हैं। आइए जानते हैं कि आज भारतीय समय के मुताबिक भारतीय खिलाड़ियों का कार्यक्रम कैसा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज (31 जुलाई, शुक्रवार) कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का कार्यक्रम
  • नीरज चोपड़ा पर टिकी दुनिया की नजरें
  • जेवलिन थ्रो फाइनल में नीरज के साथ दो भारतीय और रेस में शामिल

India CWG 2026 Day 9 Full Schedule 31 July 2026, Neeraj Chopra Gold Medal Match Timing Today: आज (31 July) कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के अभियान की मुख्य आकर्षण पूर्व ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा होंगे, जो पुरुषों के जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) फाइनल में गोल्ड मेडल जीतने की कोशिश करेंगे। नीरज चोपड़ा ने क्वालिफिकेशन राउंड में 79.61 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ फ़ाइनल में जगह बनाई। स्कॉटस्टाउन स्टेडियम में थ्रो करने के लिए मुश्किल हालात का सामना करते हुए वे कुल मिलाकर पांचवें स्थान पर रहे।

Commonwealth Games India Schedule Day 9, Neeraj Chopra Final Timing IST

कॉमनवेल्थ गेम्स में आज (31 जुलाई, शुक्रवार) भारत का पूरा कार्यक्रम (AI Generated Image)

हालांकि, मेडल के मुकाबले में इस भारतीय स्टार को कहीं बेहतर प्रदर्शन करना होगा, क्योंकि उनका सामना बहुत मजबूत खिलाड़ियों से होगा। इनमें मौजूदा कॉमनवेल्थ चैंपियन अरशद नदीम, शानदार फॉर्म में चल रहे श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरागे, मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन केशोरन वालकॉट और पूर्व वर्ल्ड चैंपियन एंडरसन पीटर्स शामिल हैं। 12 खिलाड़ियों वाले इस फ़ाइनल में भारत के रोहित यादव और यश वीर सिंह भी शामिल होंगे।

End of Feed