भारत 100 मेडल पारः संदीप को विश्व रिकॉर्ड के साथ 400 मीटर T64 स्पर्धा का स्वर्ण, तीरंदाजी और बैडमिंटन में भी गोल्ड मेडल की बारिश

India Cross 100 Medals Mark In 2026 Asian Para Games: शुक्रवार को एशियन पैरा गेम्स में संदीप का एथलेटिक्स में विश्व रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल, बैडमिंटन में डबल गोल्ड और तीरंदाजी में भी स्वर्ण पदक के साथ कई अन्य सिल्वर-ब्रॉन्ज मेडल्स के जरिए भारत ने पदक तालिका में 100 मेडल का आंकड़ा पार कर लिया है।

भारतीय पैरा-एथलीट संदीप ने पुरुषों की 400 मीटर T64 स्पर्धा में नया T44 विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं, उनके साथी खिलाड़ी अजय कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया। इसके साथ ही, शुक्रवार को एशियाई पैरा गेम्स में भारत के पदकों की कुल संख्या 100 तक पहुंच गई।

India Cross 100 Medal Mark In 2026 Asian Para Games

भारत ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में 100 मेडल पूरे किए (X/SAI_Media)

संदीप ने 52.28 सेकंड का समय लेकर यह खिताब जीता। उन्होंने सऊदी अरब के नूर अलसाना के नाम दर्ज पिछले T44 विश्व रिकॉर्ड को आधे सेकंड से भी अधिक के अंतर से पीछे छोड़ दिया। अजय कुमार 53.61 सेकंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे, जिससे भारत के लिए पोडियम पर दो खिलाड़ी मौजूद रहे।

End of Feed