Today India Commonwealth Games: आज कॉमनवेल्थ में भारत का शेड्यूल, आखिरी दिन जूडो और ट्रैक साइकिलिंग में मेडल के मौके

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स के आखिरी दिन भारत टॉप पांच में जगह बनाने और अपने मेडल टैली में और बढ़ोतरी करने के इरादे से उतरेगा। रविवार 2 अगस्त को जूडो और ट्रैक साइकिलिंग पर मेन फोकस रहेगा। शनिवार को बॉक्सिंग में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद भारत सुखद समापन करना चाहेगा।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आज यानी, रविवार, 2 अगस्त को ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आखिरी दिन है। शनिवार को बॉक्सिंग में इतिहास रचने के बाद भारत आज इसे शानदार तरीके से खत्म करना चाहेगा। शनिवार को भारत ने बॉक्सिंग में 7 गोल्ड और तीन सिल्वर मेडल जीते। यह कॉमनवेल्थ के एक संस्करण में किसी भी देश द्वारा बॉक्सिंग में जीते गए सबसे अधिक मेडल हैं। यानी भारत पहला ऐसा देश बना जिसने यह कमाल का प्रदर्शन किया।

Today India commonwealth Schedule

आज कॉमनवेल्थ में भारत का शेड्यूल।

रविवार को भारत जूडो और ट्रैक साइकिलिंग में हिस्सा लेगा। साइकिलिस्ट दिनेश कुमार, हर्षवीर सिंह सेखों, रोनाल्डो सिंह लैटनजम और लिशा दास ट्रैक पर मुकाबला करेंगे। जूडो में इश्रोप नारंग, अवतार सिंह और यश घंघास का लक्ष्य गेम्स में अब तक भारत के मजबूत प्रदर्शन को आगे बढ़ाना होगा। गेम्स एक शानदार क्लोजिंग सेरेमनी के साथ खत्म होंगे।

End of Feed