उदिता के गोल से इटली को हराकर ओलंपिक क्वालीफायर के सेमीफाइनल में भारत

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 16, 2024, 10:23 PM IST

India Women Hockey Team: भारतीय महिला हॉकी टीम ने ओलंपिक क्वालीफायर के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उदिता दुहान ने 100वें अंतरराष्ट्रीय मैच में दो गोल दागे जिसके दम पर भारत ने इटली को 5-1 से पटखनी दी।

उदिता दुहान ने अपने 100वें अंतरराष्ट्रीय मैच में दो गोल दागे जिससे भारत ने मंगलवार को यहां इटली को 5-1 से करारी शिकस्त देकर एफआईएच महिला ओलंपिक क्वालीफायर के सेमीफाइनल में जगह बनाकर पेरिस के लिए टिकट कटाने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए। भारत की तरफ से उदिता (पहले और 55वें मिनट), दीपिका (41वें), सलीमा टेटे (45वें) और नवनीत कौर (53वें) ने गोल किए। इटली की तरफ से एकमात्र गोल मचिन कामिला ने 60वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर किया।

India Women Hockey Team

भारत बनाम इटली का मैच (साभार-Hockey India)

भारतीय टीम इस तरह से पूल बी में दो जीत से छह अंक लेकर अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर रही। अमेरिका ने अपने तीनों में जीते। भारत गुरुवार को होने वाले सेमीफाइनल में पूल ए से शीर्ष पर रहे जर्मनी का सामना करेगा जबकि अमेरिका का सामना जापान से होगा। प्रतियोगिता में चोटी पर रहने वाली तीन टीम पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेंगी।

End of Feed