एशियन गेम्स में भारत ने श्रीलंका को 16-1 से हराकर दर्ज की लगातार दूसरी जीत

भारत ने श्रीलंका को हराकर हॉकी में जीत का सिलसिला बरकरार रखा है। श्रीलंका के खिलाफ भारत ने 17-1 से जीत दर्ज की।

भारतीय मेंस हॉकी टीम ने श्रीलंका को हराकर एशियन गेम्स में जीत का सिलसिला बरकरार रखा। पूल ए के अपने दूसरे मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 17-1 के बड़े अंतर से हरा दिया। यह एशियन गेम्स में भारत की लगातार दूसरी जीत है। इससे पहल भारत ने इंडोनेशिया को 13-1 से हराया था। भारत ने पहले ही क्वार्टर में 3-0 से बढ़त बनाकर जीत की नींव रख दी। भारत की ओर से पहलो गोल 5वें मिनट में मंदीप सिंह ने किया। जुगराज (10वें, 22वें, 42वें और 53वें मिनट) ने चार गोल किए जबकि अभिषेक (11वें, 17वें, 49वें मिनट) और दिलप्रीत (30वें, 38वें, 55वें मिनट) ने तीन-तीन मैदानी गोल किए। कप्तान हरमनप्रीत सिंह (16वें, 45वें मिनट), मनदीप सिंह (5वें मिनट), सुखजीत सिंह (29वें मिनट), मनप्रीत सिंह (31वें मिनट) और विवेक सागर प्रसाद (36वें मिनट) ने भी गोल किए।

hockey India

हॉकी इंडिया (साभार-X)

श्रीलंका का एकमात्र गोल सुरेश रत्नायके ने 50वें मिनट में किया जो एशियाई खेलों के इतिहास में भारत के खिलाफ उनका पहला गोल था। भारत अब अगले मुकाबले में बृहस्पतिवार को दक्षिण कोरिया से खेलेगा। उम्मीद के मुताबिक भारतीय टीम शुरुआत से ही हावी रही और उसने कमजोर मानी जा रही श्रीलंकाई टीम के खिलाफ खेल पर अपना दबदबा बनाए रखा।

End of Feed