Asian Para Games: शुक्रवार को भारत की शुरुआत अच्छी रही, पैरा बैडमिंटन और तीरंदाजी में आए 2 सिल्वर मेडल

Asian Para Games 2026: भारत ने हर रोज की तरह शुक्रवार (23 अक्टूबर 2026) का आगाज भी अच्छा किया। हालांकि, बैडमिंटन और तीरंदाजी में भारत गोल्ड से चूक गया, लेकिन उन्हें सिल्वर मेडल जरूर मिला।

Asian Para Games 2026: शुक्रवार को जापान के आइची-नागोया में जारी एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों की शुरुआत एक बार फिर अच्छी रही। महिलाओं के सिंगल्स SU5 फाइनल में भारत की पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी थुलसिमथी मुरुगेसन को चीन की यांग किउक्सिया के हाथों सीधे गेमों में हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

Asian Para Games 2026, India Begin Friday 23 October With Two Silver Medals in Badminton And Archery

एशियन पैरा गेम्स 2026 में शुक्रवार को भारत ने दो सिल्वर मेडल से शुरुआत की (X/Archery_India)

पेरिस पैरालंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली 24 वर्षीय थुलसिमथी मुरुगेसन को इचिनोमिया सिटी म्युनिसिपल जिम्नेजियम में किउक्सिया के खिलाफ 18-21, 11-21 से हार मिली। वह अभी दो और फाइनल में भी हिस्सा लेने वाली हैं और वहां भी उनसे पदक की उम्मीद रहेगी।

End of Feed