अंडर-17 फीफा महिला विश्व कप: भारत ने किया 21 सदस्यीय टीम का ऐलान, अमेरिका से होगी पहली टक्कर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 06:08 PM IST

India squad for FIFA U-17 Women’s World Cup: भारत ने अंडर-17 फीफा महिला विश्व कप के लिए 21 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। भारत की टूर्नामेंट पहली टक्कर अमेरिका से होगी। भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज 11 अक्टूबर को करेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • अंडर-17 फीफा महिला विश्व कप 2022
  • इस विश्व कप का आयोजन भारत में होगा
  • भारत ने टूर्नामेंट के लिए स्क्वाड घोषित किया

भुवनेश्वर: भारतीय महिला अंडर-17 टीम के मुख्य कोच थॉमस डेनेरबी ने 11 अक्टूबर से यहां शुरू होने वाले फीफा अंडर-17 विश्व कप के लिए 21 सदस्यीय टीम की घोषणा की। मेजबान भारत को ग्रुप ए में अमेरिका, मोरक्को और ब्राजील के साथ रखा गया है।

India FIFA U-17 Womens World Cup Squad

भारतीय टीम 11 अक्टूबर को अमेरिका के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। टीम इसके बाद 14 और 17 अक्टूबर को क्रमश: मोरक्को और ब्राजील के खिलाफ खेलगी। भारत के सभी मैच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में होंगे। डेनेरबी ने कहा, ‘‘यह सभी के लिए एक नयी स्थिति है। भारत ने इससे पहले कभी विश्व कप नहीं खेला है। यह पूरी तरह से अलग स्तर का खेल होगा।’’

End of Feed