IND vs WAL Hockey World Cup 2026 Live Streaming: 51 साल के सूखे को खत्म करने उतरेगी हरमनप्रीत की सेना, जानें कहां देखें लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग

IND vs WAL Hockey World Cup 2026 Live Streaming: लगातार दो ओलंपिक में कांस्य पदक जीत चुकी भारतीय पुरुष हॉकी टीम शनिवार को हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान का आगाज वेल्स के खिलाफ करेगी। 8 बार की ओलंपिक चैंपियन भारत का लक्ष्य 51 साल से चले आ रहे विश्व कप में पदक के सूखे को खत्म करना है और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस का तोहफा देना है।

IND vs WAL

भारत बनाम वेल्स हॉकी वर्ल्ड कप लाइव स्ट्रीमिंग (फोटो साभार- AI Created)

51 साल से पोडियम से दूर भारतीय टीम

लगातार दो ओलंपिक में कांस्य जीत चुकी भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इकलौता वर्ल्ड कप 1975 में जीता था। 8 बार की ओलंपिक पदक विजेता टीमन ने साल 1971 के वर्ल्ड कप में कांस्य और 1973 में रजत के बाद 51 साल से टीम पोडियम से दूर है। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम इस बार सूखा खत्म करना चाहेगी। भारत पूल-डी में है, जहां 15 अगस्त को वेल्स के बाद 17 अगस्त को इंग्लैंड और 19 अगस्त को भारत का पाकिस्तान से मुकाबला होगा। टीम में मनप्रीत सिंह जैसे अनुभवी और 8 नए खिलाड़ी हैं। कोच क्रेग फुल्टन और मेंटल कोच पैडी अप्टन को भरोसा है कि टीम मैच-दर-मैच आगे बढ़कर सेमीफाइनल तक पहुंचेगी।

End of Feed