Hockey World Cup 2026 Schedule: भारतीय हॉकी टीम 2026 में नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले हॉकी विश्व कप में 51 साल बाद पदक जीतने का लक्ष्य रखेगी। हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम ग्रुप डी में वेल्स, इंग्लैंड और पाकिस्तान के साथ है। भारतीय हॉकी टीम 2026 वर्ल्ड कप में 51 साल बाद अपना पहला पदक जीतने के इरादे से उतरेगी। टूर्नामेंट का यह 16वां संस्करण है, जिसकी संयुक्त मेजबानी नीदरलैंड और बेल्जियम कर रहे हैं।
पिछले दो ओलंपिक में जीता मेडल
भारत इस टूर्नामेंट में आत्मविश्वास से भरा होगा क्योंकि टीम ने टोक्यो 2021 और पेरिस 2024 ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर 41 साल का सूखा खत्म किया था। हालांकि 1975 में इकलौता वर्ल्ड कप जीतने के बाद से भारत इस चार साल में एक बार होने वाले टूर्नामेंट में कभी पोडियम पर नहीं आया है। इस बार भारतीय टीम नए अवतार में दिखेगी, क्योंकि हॉकी इंडिया ने विवादित फैसले में होम किट का रंग पारंपरिक नीले से बदलकर भगवा कर दिया है।
भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह
हरमनप्रीत सिंह ही भारत के कप्तान रहेंगे जबकि क्रेग फुल्टन कोच बने रहेंगे। दोनों ही पेरिस ओलंपिक 2024 में पोडियम पर रही टीम के भी हिस्सा थे। भारत हॉकी वर्ल्ड कप में ग्रुप डी में है और अगर वह टॉप-2 में रहकर दूसरे दौर में पहुंचता है तो वह ग्रुप बी में जाएगा। वह अपने पहले दो राउंड के सभी मैच एम्सटेलवीन में खेलेगा और बेल्जियम तभी जाएगा जब सेमीफाइनल में पहुंचेगा या क्लासिफिकेशन मैच खेलना पड़ेगा।
हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत के मैच, तारीख और समय
पूल डी — ग्रुप स्टेज
पहला मैच- 15 अगस्त 2026- शाम 4:30 बजे IST
भारत बनाम वेल्स
स्थान: वागेनर स्टेडियम, एम्सटेलवीन
दूसरा मैच- 17 अगस्त 2026 — शाम 6:30 बजे IST
भारत बनाम इंग्लैंड
स्थान: वागेनर स्टेडियम, एम्सटेलवीन
तीसरा मैच- 19 अगस्त 2026 — शाम 6:30 बजे IST
भारत बनाम पाकिस्तान
स्थान: वागेनर स्टेडियम, एम्सटेलवीन
दूसरा राउंड - भारत ग्रुप ई में होगा
अगर भारत पूल डी में पहले स्थान पर रहा — डी1
पहला मैच- 22 अगस्त 2026 — रात 10:30 बजे IST
डी1 (भारत) बनाम ए2 (नीदरलैंड/अर्जेंटीना/न्यूजीलैंड/जापान)
स्थान: वागेनर स्टेडियम, एम्सटेलवीन24 अगस्त 2026 — रात 9:30 बजे IST
दूसरा मैच- ए1 (नीदरलैंड/अर्जेंटीना/न्यूजीलैंड/जापान) बनाम डी1 (भारत)
स्थान: वागेनर स्टेडियम, एम्सटेलवीन
अगर भारत पूल डी में दूसरे स्थान पर रहा — डी2
पहला मैच- 22 अगस्त 2026 — शाम 7:30 बजे IST
ए1 (नीदरलैंड/अर्जेंटीना/न्यूजीलैंड/जापान) बनाम डी2 (भारत)
स्थान: वागेनर स्टेडियम, एम्सटेलवीन24 अगस्त 2026 — शाम 6:30 बजे IST
दूसरा मैच- ए2 (नीदरलैंड/अर्जेंटीना/न्यूजीलैंड/जापान) बनाम डी2 (भारत)
स्थान: वागेनर स्टेडियम, एम्सटेलवीन
सेमीफाइनल
अगर भारत पूल ई में पहले स्थान पर रहा
28 अगस्त 2026 — रात 10:30 बजे IST
पहला पूल ई (भारत) बनाम दूसरा पूल एफ — सेमीफाइनल
स्थान: वागेनर स्टेडियम, एम्सटेलवीन
अगर भारत पूल ई में दूसरे स्थान पर रहा
29 अगस्त 2026 — रात 12:00 बजे IST
पहला पूल एफ बनाम दूसरा पूल ई (भारत) — सेमीफाइनल
स्थान: स्टेड जस्टिन पीटर्स, वावरे
अगर भारत सेमीफाइनल हार गया
30 अगस्त 2026 — शाम 5:30 बजे IST
हारे हुए SF1 बनाम हारे हुए SF2 — तीसरे स्थान का मैच
स्थान: स्टेड जस्टिन पीटर्स, वावरे
अगर भारत सेमीफाइनल जीत गया
30 अगस्त 2026 — रात 8:00 बजे IST
विजेता SF1 बनाम विजेता SF2 — फाइनल
स्थान: स्टेड जस्टिन पीटर्स, वावरे
अगर भारत पूल ई में तीसरे स्थान पर रहा
28 अगस्त 2026 — शाम 6:30 बजे IST
तीसरा पूल ई (भारत) बनाम तीसरा पूल एफ — 5वें स्थान का मैच
स्थान: वागेनर स्टेडियम, एम्सटेलवीन
अगर भारत पूल ई में चौथे स्थान पर रहा
28 अगस्त 2026 — रात 8:30 बजे IST
चौथा पूल ई (भारत) बनाम चौथा पूल एफ — 7वें स्थान का मैच
स्थान: स्टेड जस्टिन पीटर्स, वावरे
नोट- अगर भारत पहले राउंड में बाहर हो जाता है तो उसे 9वें से 15वें स्थान के लिए क्लासिफिकेशन मैच खेलने होंगे। अगर वह ग्रुप डी में तीसरे या चौथे स्थान पर रहता है तो वह ग्रुप जी में जाएगा।
अगर भारत पहले राउंड में बाहर हुआ - क्लासिफिकेशन राउंड शेड्यूल
अगर भारत पूल डी में तीसरे स्थान पर रहा — डी3
पहला मैच- 22 अगस्त 2026 — दोपहर 1:30 बजे IST
तीसरा पूल ए (नीदरलैंड/अर्जेंटीना/न्यूजीलैंड/जापान) बनाम डी3 (भारत)
स्थान: वागेनर स्टेडियम, एम्सटेलवीन
दूसरा मैच- 24 अगस्त 2026 — शाम 4:00 बजे IST
तीसरा पूल ए (नीदरलैंड/अर्जेंटीना/न्यूजीलैंड/जापान) बनाम तीसरा पूल डी (भारत)
स्थान: वागेनर स्टेडियम, एम्सटेलवीन
अगर भारत पूल डी में चौथे स्थान पर रहा — डी4
पहला मैच- 22 अगस्त 2026 — शाम 4:30 बजे IST
डी3 (भारत) बनाम चौथा पूल ए (नीदरलैंड/अर्जेंटीना/न्यूजीलैंड/जापान)
स्थान: वागेनर स्टेडियम, एम्सटेलवीन24 अगस्त 2026 — दोपहर 1:00 बजे IST
दूसरा मैच- चौथा पूल ए (नीदरलैंड/अर्जेंटीना/न्यूजीलैंड/जापान) बनाम डी4 (भारत)
स्थान: वागेनर स्टेडियम, एम्सटेलवीन
अगर भारत पूल जी में पहले स्थान पर रहा
28 अगस्त 2026 — शाम 5:30 बजे IST
पहला पूल जी (भारत) बनाम पहला पूल एच — 9वें स्थान का मैच
स्थान: स्टेड जस्टिन पीटर्स, वावरे
अगर भारत पूल जी में दूसरे स्थान पर रहा
28 अगस्त 2026 — शाम 4:00 बजे IST
दूसरा पूल जी (भारत) बनाम दूसरा पूल एच — 11वें स्थान का मैच
स्थान: वागेनर स्टेडियम, एम्सटेलवीन
अगर भारत पूल जी में तीसरे स्थान पर रहा
28 अगस्त 2026 — दोपहर 1:00 बजे IST
तीसरा पूल जी (भारत) बनाम तीसरा पूल एच — 13वें स्थान का मैच
स्थान: वागेनर स्टेडियम, एम्सटेलवीन
अगर भारत पूल जी में चौथे स्थान पर रहा
28 अगस्त 2026 — दोपहर 2:30 बजे IST
चौथा पूल जी (भारत) बनाम चौथा पूल एच — 15वें स्थान का मैच
स्थान: स्टेड जस्टिन पीटर्स, वावरे
हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत की टीम:
गोलकीपर: मोहित एचएस, सूरज करकेरा
डिफेंडर: जरमनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, यशदीप सिवाच
मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, आदित्य अर्जुन लालगे, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, नीलकांत शर्मा, विवेक सागर प्रसाद
फॉरवर्ड: दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, मनदीप सिंह, अभिषेक
