Asian Games 2026 Hockey Semi-Final, IND बनाम PAK: पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत
ओलंपिक क्वालिफिकेशन पर होगी नजर
इस मैच में जीत के साथ भारत की नजर 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के सीधे क्वालीफिकेशन पर भी है। एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली टीम को सीधे LA ओलंपिक 2028 का टिकट मिलेगा, और टीम इंडिया यह मौका किसी भी कीमत पर गंवाना नहीं चाहेगी। दूसरे सेमीफाइनल में मलेशिया का सामना दक्षिण कोरिया से होगा।
10 साल से पाक से नहीं हारा भारत
भारत 2016 साउथ एशियन गेम्स फाइनल के बाद से पाकिस्तान से हारा नहीं है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया।
IND बनाम PAK लाइव: अभिषेक ने किया जादू
पाकिस्तान के खिलाफ हॉकी सेमीफाइनल मैच के आखिरी मिनट में भारत के अभिषेक ने शानदार गोल किया। यह भारत के लिए विजयी गोल साबित हुआ। अभिषेक ने भारत को इस विजयी गोल के साथ फाइनल में पहुंचा दिया है।IND बनाम PAK लाइव: 28 साल बाद रचा इतिहास
भारत की महिला और पुरुष टीम एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पहुंच चुकी है। साल 1998 के बाद यह पहली बार है जब दोनों टीम फाइनल खेलने जा रही है।IND बनाम PAK लाइव: आखिरी मिनट में भारत ने किया गोल
एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में भारत ने आखिरी मिनट में गोल करके फाइनल में एंट्री कर ली है।IND बनाम PAK लाइव: रोमांचक हुआ चौथा क्वार्टर फाइनल
पाकिस्तान ने 3-0 का घाटा खत्म कर दिया और अब 3-3 की बराबरी कर ली है। भारत सदमे में है। भारतीय डिफेंस बेहद खराब नजर आया। पाकिस्तान दाएं तरफ से सर्कल में घुसा, अंदर पास दिया और भारतीय खिलाड़ी पूरी तरह से सोते रह गए। वहीद राणा ने गोल किया, तब गोलकीपर मोहित शशिकुमार फ्रेम में कहीं नजर ही नहीं आए। मोहित को तुरंत मैदान से बाहर कर दिया गया है, वह निराश होकर डगआउट की ओर जा रहे हैं और अब सूरज करकेरा अंतिम क्वार्टर के लिए गोल में होंगे। मुकाबला अब बेहद तनावपूर्ण होने वाला है।IND बनाम PAK लाइव: पाकिस्तान ने स्कोर किया 3-3
भारत के लिए स्थिति बिगड़ती जा रही है। पाकिस्तान ने तीसरा गोल कर दिया है। वहीद राणा ने शानदार फील्ड गोल किया है। पाकिस्तान ने 3-0 से पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी की है, अब स्कोर 3-3 हो गया है और मैच रोमांचक मोड़ पर आ गया है।IND बनाम PAK लाइव: पाकिस्तान ने दागा अपना दूसरा गोल
एशियन गेम्स 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच हॉकी सेमीफाइनल का तीसरा क्वार्टर फाइनल खत्म होने से पहले पाकिस्तान ने अपना दूसरा गोल दाग दिया है। अब इस क्वार्टर फाइनल के बाद भारतीय टीम 3-2 से आगे चल रही है। अब भारत और पाकिस्तान के बीच सिर्फ 1 गोल का अंतर बचा है।IND बनाम PAK लाइव: गोल से टकराकर वापस आई गेंद
भारत के लिए बुरी खबर यह है कि गोल से टकराकर गेंद वापस आ गई है। अगर ऐसा नहीं होता तो भारत के नाम 4 गोल हो जाता।IND बनाम PAK लाइव: भारत अभी भी 3-1 से आगे
India in control after two quarters! 🇮🇳🔥
— Hockey India (@TheHockeyIndia) October 1, 2026
India head into half-time break with a 3-1 lead over Pakistan in the Asian Games 2026 semi-final. Two more quarters remain with a place in the gold-medal match on the line. 🏑⚡ #HockeyIndia #IndiaKaGame #AsianGames2026 #AichiNagoya2026 … pic.twitter.com/8HWXwjHrLp
IND बनाम PAK लाइव: पाकिस्तान ने दागा पहला गोल
दूसरे क्वार्टर के खत्म होने से कुछ समय पहले पाकिस्तान ने पहला गोल कर दिया है। इसके साथ ही भारत हाफ टाइम खत्म होने के बाद 3-1 से आगे है।IND बनाम PAK लाइव: भारत का सेमीफाइनल में दबदबा
तेज काउंटर-अटैक पर सुखजीत सिंह ने शानदार फील्ड गोल दागकर भारत को तीन गोल से आगे कर दिया है। दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में पाकिस्तान ज्यादा आक्रामक दिख रहा था, लेकिन भारत ने काउंटर पर वार कर सेमीफाइनल में अपना दबदबा और बढ़ा दिया है।IND बनाम PAK लाइव: सुखजीत सिंह ने किया गोल
भारत के लिए सुखजीत सिंह ने शानदार फील्ड गोल किया है। इसके साथ ही एशियन गेम्स के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत 3-0 से आगे हो गई है। पाकिस्तान की टीम अभी भी गोल के लिए तरस रही है।IND बनाम PAK लाइव: पहले क्वार्टर पर स्कोर- भारत 2-0 पाकिस्तान
पहला क्वार्टर खत्म हो चुका है और भारत ने दो गोल की बढ़त बनाई हुई है। जबकि पाकिस्तान एक भी गोल नहीं कर पाया है।IND बनाम PAK लाइव: पाकिस्तान को पेनाल्टी कॉर्नर हुआ बेकार
पाकिस्तान को बैक-टू-बैक तीन पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन वह इसे गोल में तब्दील नहीं कर पाए। पहला क्वार्टर खत्म हो चुका है।IND बनाम PAK लाइव: भारत कप्तान ने किया दूसरा गोल
पाकिस्तान के खिलाफ भारत को सातवां पेनाल्टी कॉर्नर मिल चुका है। इसे हरमन प्रीत ने गोल में बदल दिया। यह उनका एशियन गेम्स में 10वां गोल है। उन्होंने ड्रैग फ्लिक से गोल किया है।IND बनाम PAK लाइव: एशियन गेम्स में भारतीय कप्तान का 9वां गोल
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय कप्तान का अब 9 गोल हो चुका है। पाकिस्तान के ड्रैग-फ्लिकर सुफियान खान 11 गोल के साथ टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर हैं। वहीं दिलप्रीत सिंह के भी 9 गोल हैं।IND बनाम PAK लाइव: भारत को मिला छठा पेनाल्टी कॉर्नर
भारत को पाकिस्तान के खिलाफ छठा पेनाल्टी कॉर्नर मिला। हालांकि, यह गोल में तब्दील नहीं हो पाया।IND बनाम PAK लाइव: कप्तान हरमनप्रीत का शानदार गोल
सेमीफाइनल मुकाबले में बैक-टू-बैट पेनाल्टी कॉर्नर मिला। आखिरकार कप्तान हरमनप्रीत कौर ने गोल कर दिखाया।IND बनाम PAK लाइव: भारत को मिला बैक-टू-बैक चौथा पेनाल्टी कॉर्नर
भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला है। भारत यहां अटैक पर है, हालांकि पहला सर्कल एंट्री पाकिस्तान ने किया था। जरमनप्रीत सिंह ने एरियल मूव बनाया, लेकिन कुछ नहीं निकला। लेकिन भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिल गया है।IND बनाम PAK लाइव: भारत को मिला पहला पेनाल्टी कॉर्नर
एशियन गेम्स के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला है।IND बनाम PAK लाइव: 10 साल से पाक से नहीं हारा भारत
भारत 2016 साउथ एशियन गेम्स फाइनल के बाद से पाकिस्तान से हारा नहीं है। अब दोनों टीमें फाइनल से सिर्फ एक जीत दूर हैं, ऐसे में गलती की कोई गुंजाइश नहीं है। पाकिस्तान की सबसे बड़ी उम्मीद उनके ड्रैग-फ्लिकर सुफियान खान हैं, जो 11 गोल के साथ टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर हैं। यह मैच सुफियान बनाम हरमनप्रीत की जंग भी होगा। पेनल्टी कॉर्नर ही मैच का फैसला कर सकते हैं।IND बनाम PAK लाइव: भारतीय अटैक मजबूत
पाकिस्तान को आज एक मजबूत भारतीय अटैक से निपटना होगा! दिलप्रीत सिंह नौ गोल के साथ टूर्नामेंट की स्कोरिंग लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं, जबकि अभिषेक और कप्तान हरमनप्रीत सिंह के आठ-आठ गोल हैं। हरमनप्रीत के पेनल्टी-कॉर्नर ड्रैग-फ्लिक एक बार फिर एक अहम हथियार होंगे, खास तौर पर पाकिस्तान के खिलाफ जिसके पास खुद भी एक शानदार ड्रैग-फ्लिक विशेषज्ञ है।IND बनाम PAK लाइव: ओलंपिक के टिकट पर नजर
एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली टीम को सीधे LA ओलंपिक 2028 का टिकट मिलेगा, और टीम इंडिया यह मौका किसी भी कीमत पर गंवाना नहीं चाहेगी। दूसरे सेमीफाइनल में मलेशिया का सामना दक्षिण कोरिया से होगा।IND बनाम PAK लाइव: भारत और पाकिस्तान का मुकाबला
एशियन गेम्स 2026 के हॉकी सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीमें कुछ ही देर में भिड़ने वाली हैं। दोनों टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान पर पहुंच चुकी हैं।Asian Games Judo: भारत की इनुंगनबी ताखेल्लामबाम जूडो में कांस्य पदक के मुकाबले में पहुंचीं
Asian Games Tennis: 40 साल में पहली बार भारतीय टेनिस दल एशियन गेम्स से खाली हाथ लौटेगी
IND vs PAK FINAL T20I Date And Time: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल टी20 मैच की तारीख और समय, यहां जानिए
India vs Sri Lanka, 2nd Semi-Final Highlights: भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को रौंदा, फाइनल में पाकिस्तान से होगा महा-मुकाबला
Asian Games Wrestling: पहलवान नितेश सिवाच गोल्ड मेडल मुकाबले के लिए तैयार, मानसी कांस्य के लिए उतरेंगी
© 2026 Times Horizon Private Limited
