सैयद मोदी इंटरनेशनल में नहीं खेलेंगे ये दो भारतीय खिलाड़ी

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 27, 2023, 11:19 PM IST

भारत के युवा स्टारल लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय ने सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन से अपना नाम वापस ले लिया है। देश के शीर्ष खिलाड़ियों के नाम वापस लेने से इस सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट की चमक कुछ कम हो गई है। विश्व रैंकिंग में 24वें स्थान पर काबिज किदांबी श्रीकांत अब पुरुष एकल ड्रा में शीर्ष रैंक वाले भारतीय हैं।

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय और लक्ष्य सेन ने मंगलवार से शुरू हो रहे सैयद मोदी इंटरनेशनल से अपना नाम वापस ले लिया है।

hs pranoy and lakshya sen

एचएस प्रणय और लक्ष्य सेन (साभार-Twitter)

देश के शीर्ष खिलाड़ियों के नाम वापस लेने से इस सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट की चमक कुछ कम हो गई है। एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता प्रणय पीठ की चोट से उबरकर चाइना मास्टर्स सुपर 750 के सेमीफाइनल में पहुंचे थे, जबकि कनाडा ओपन विजेता दुनिया के 17 वें नंबर के खिलाड़ी सेन अगस्त के बाद से छह टूर्नामेंटों के पहले दौर में बाहर हुए हैं।

End of Feed