'Mumbai' से कभी ड्रॉप हुए Surya Kumar Yadav कैसे बने 'T20 फिनॉमिना'? पत्नी ने बताया

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 23, 2022, 04:28 PM IST

बीवी ने बताया- कमिटमेंट (प्रतिबद्धता) का मतलब सिर्फ भारत के लिए खेलने के अपने संकल्प को गहरा करना नहीं था, बल्कि पूरी तरह से एक रियायती और सुखवादी जीवन को पीछे छोड़ना था। उनमें अब कोई बुराई नहीं है। हो सकता है कि जब वह छोटे थे, तब उनके पास हो सकता था, लेकिन अब वह खुद पर बहुत अधिक कंट्रोल रखते हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के उभरते सितारा सूर्य कुमार यादव (Suryakumar Yadav: SKY) मौजूदा समय में जिस फॉर्म में हैं, उस लिहाज से वह टीम के बैटिंग साइड का मजबूत हिस्सा हैं। पर कभी उन्हें मुंबई की फर्स्ट क्लास टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। मुश्किल समय में उनकी पत्नी देविशा शेट्टी (Devisha Shetty) और इंजीनियर पिता अशोक यादव (Ashok Yadav) ने उनका मनोबल बढ़ाया और उन्हें आगे बढ़ने का मंत्र दिया। यादव ने इस दौरान थोड़ा गंभीर हुए और कई सारी चीजें बदलने में जुट गए।

surya kumar yadav

भारतीय क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव और पत्नी देविशा शेट्टी।

देविशा का मानना है कि लाइफ स्टाइल (जीवन शैली) से जुड़े बदलावों ने उनको 'टी-20 फिनॉमिना' (T20 Phenomenon) बनाने में मदद की है। पति के ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर उन्होंने अंग्रेजी अखबार 'दि इंडयन एक्सप्रेस' को बताया- आप अपने शुरुआती 20 साल वाले दशक में जिंदगी का ज्यादा आनंद लेते हैं, जो कुछ भी आता है...लेकिन फिर चीजें थोड़ी बदल गईं। उन्होंने सब कुछ थोड़ा और गंभीरता से लेना शुरू कर दिया। वर्ष 2018 IPL टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए बल्लेबाजी के लिहाज से शानदार साल रहा।

End of Feed