EXPLAINED: इंग्लैंड से हार के बाद अब भारतीय हॉकी टीम Hockey World Cup के अगले राउंड में कैसे पहुंचेगी, जानिए पूरा समीकरण

How Will India Qualify For Next Round In FIH Hockey World Cup 2026: नीदरलैंड्स और बेल्जियम में जारी हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम मुश्किल स्थिति में फंस चुकी है। पहले मैच में जीत और सोमवार को दूसरे मैच में ब्रिटेन के खिलाफ मिली हार ने भारत को अजीब स्थिति में पहुंचा दिया है। भारत का अगला मैच पाकिस्तान से है, ऐसे में अब भारतीय टीम अगले राउंड में कैसे जगह बनाएगी, यहां जानिए पूरी गणित व समीकरण।

KEY HIGHLIGHTS
  • हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत मुश्किल स्थिति में फंसा
  • पहले मैच में जीत के बाद भारत दूसरे मैच में इंग्लैंड से हारा
  • अब अगला मैच पाकिस्तान से, किसी भी हाल में चाहिए होगी जीत

India Qualification Scenarios In Hockey World Cup 2026: भारतीय पुरुष हॉकी टीम जब नीदरलैंड्स में हॉकी वर्ल्ड कप 2026 खेलने पहुंची थी तब उनसे करोड़ों उम्मीदें थीं। हरमनप्रीत सिंह (Harmanpreet Singh) की अगुवाई वाली भारतीय हॉकी टीम ने पहला मुकाबला तो वेल्स के खिलाफ आसानी से जीत लिया, लेकिन अभियान का दूसरा पड़ाव भारतीय टीम पर भारी पड़ा। सामने थी ग्रेट ब्रिटेन की टीम, जिसने भारत को कड़े मुकाबले में पस्त कर दिया। अब भारतीय हॉकी टीम की स्थिति टूर्नामेंट में थोड़ी पेचीदा हो चुकी है। 51 साल से मेडल ना जीत पाने का सूखा खत्म करने की की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।आइए जानते हैं कि अब टूर्नामेंट में आगे जाने के लिए भारत को क्या करना होगा।

How Can India Qualify In Next Round Of 2026 Hockey World Cup

भारतीय टीम अब हॉकी विश्व कप के अगले राउंड में कैसे पहुंचेगी? (AI Generated Image)

भारतीय हॉकी टीम को एमस्टेलवीन में इंग्लैंड के खिलाफ हॉकी विश्व कप 2026 में अपना दूसरा मैच 2-4 से हारना पड़ा। इस हार के साथ ही, वे इस बड़े टूर्नामेंट में यूरोपीय टीम को हराने का 32 साल का इंतजार भी खत्म नहीं कर पाए।

End of Feed