स्पोर्ट्स

चार साल बाद टेनिस कोर्ट पर एक साथ उतरीं विलियम्स बहनें, सिनसिनाटी ओपन के रोमांचक मुकाबले में मिली हार

Williams Sisters Double's Comeback Ends In A Loss In Cincinnati Open: अमेरिका की सेरेना विलियम्स और वीनस विलियम्स, टेनिस जगत की दो बहनें जिन्होंने स्वर्णिम उपलब्धियां हासिल की हैं। वे चार साल बाद एक साथ कोर्ट पर खेलने उतरीं, हालांकि ये वापसी सिनसिनाटी ओपन के एक रोमांचक मुकाबले में हार के साथ समाप्त हुई।

Image

विलियम्स बहनों को सिनसिनाटी ओपन में मिली हार

Photo : AP

चार साल बाद टेनिस जगत की मशहूर विलियम्स बहनें एक साथ कोर्ट पर खेलने उतरीं। सेरेना और वीनस विलियम्स ने 2022 में अमेरिकी ओपन के बाद अपना पहला युगल मैच एक साथ खेला लेकिन उन्हें सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। विलियम्स बहनों ने वापसी पर अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन आखिर में वे मार्टा कोस्त्युक और पेटन स्टर्न्स से 2-6, 6-1 (10-8) से एक रोमांचक मुकाबले में हार गईं।

दोनों बहनें मैच के टाईब्रेकर में 6-0 से पिछड़ने के बाद लगभग वापसी करने ही वाली थीं, लेकिन वीनस विलियम्स के एक डबल-फॉल्ट ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। सेरेना ने मैच के बाद कहा, ठमुझे बहुत मजा आया। यह बहुत खास था। मैच के बीच में थोड़ी सुस्ती आई और फिर धीरे-धीरे लय आने लगी। मैं यहां टूर्नामेंट जीतने के लिए नहीं आई थी। जीतना ज़ाहिर तौर पर बहुत अच्छा होता है, लेकिन इस स्थिति में बस मज़ा आ रहा था। दोबारा ऐसा कर पाना वाकई बहुत बढ़िया था।"

सेरेना 2022 से टूर से बाहर थीं और उन्होंने 44 साल की उम्र में गर्मियों के इस सत्र में वापसी की थी। दोनों बहनों ने विंबलडन में एक साथ खेलने की योजना बनाई थी, लेकिन एकल मैच हारने के दौरान सेरेना के घुटने में चोट लगने के बाद उन्हें टूर्नामेंट से हटना पड़ा। सिनसिनाटी में उन्हें वाइल्ड कार्ड से प्रवेश मिला था।

46 वर्षीय वीनस ने कहा, "इतने लंबे समय बाद हम पहली बार एक साथ खेल रहे हैं। यह वास्तव में बहुत अच्छा अनुभव रहा।" वीनस और सेरेना ने 14 ग्रैंड स्लैम युगल खिताब और कुल मिलाकर 22 खिताब जीते हैं। सेरेना ने 23 एकल ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। वीनस ने सात खिताब जीते हैं।

इस बीच मौजूदा चैंपियन इगा स्वियातेक का विजयी सफर कनाडा ओपन के बाद यहां भी लगातार जारी है। इगा ने एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए मारिया सकारी को 4-6, 6-1, 6-1 से हराया। दूसरी वरीयता प्राप्त एलेना रायबाकिना ने मैग्डेलेना फ्रेच को 6-4, 7-6 से जबकि जेसिका पेगुला ने अपनी हमवतन अमेरिकी खिलाड़ी एम्मा नवारो को 7-5, 6-2 से हराया।

पुरुष वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने टेरेंस एटमैन को 7-6 (4), 7-6 (6) से हराकर इस सत्र में एटीपी टूर पर अपना 46वां मैच जीता।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article