Hockey World Cup 2026 Schedule: हॉकी वर्ल्ड कप का होगा आगाज, जानिए भारत का मैच आज किससे और कितने बजे

Hockey World Cup 2026 Schedule: हरमनप्रीत सिंह भारतीय टीम के कप्तान रहेंगे जबकि क्रेग फुल्टन कोच हैं। दोनों ही पेरिस ओलंपिक 2024 में पोडियम पर रही टीम के भी हिस्सा थे। भारत हॉकी वर्ल्ड कप में ग्रुप डी में है और अगर वह टॉप-2 में रहकर दूसरे दौर में पहुंचता है तो वह ग्रुप बी में जाएगा।

Hockey World Cup 2026 Schedule: भारतीय हॉकी टीम 2026 में नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले हॉकी विश्व कप में 51 साल बाद पदक जीतने का लक्ष्य रखेगी। हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम ग्रुप डी में वेल्स, इंग्लैंड और पाकिस्तान के साथ है। भारतीय हॉकी टीम 2026 वर्ल्ड कप में 51 साल बाद अपना पहला पदक जीतने के इरादे से उतरेगी। टूर्नामेंट का यह 16वां संस्करण है, जिसकी संयुक्त मेजबानी नीदरलैंड और बेल्जियम कर रहे हैं।

Hockey World Cup 2026

आज हॉकी वर्ल्ड कप का आगाज (फोटो साभार- Hockey India/X)

पिछले दो ओलंपिक में जीता मेडल

भारत इस टूर्नामेंट में आत्मविश्वास से भरा होगा क्योंकि टीम ने टोक्यो 2021 और पेरिस 2024 ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर 41 साल का सूखा खत्म किया था। हालांकि 1975 में इकलौता वर्ल्ड कप जीतने के बाद से भारत इस चार साल में एक बार होने वाले टूर्नामेंट में कभी पोडियम पर नहीं आया है। इस बार भारतीय टीम नए अवतार में दिखेगी, क्योंकि हॉकी इंडिया ने विवादित फैसले में होम किट का रंग पारंपरिक नीले से बदलकर भगवा कर दिया है।

End of Feed