एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 18 सदस्यीय हॉकी टीम का ऐलान, 27 अक्टूबर को होगा आगाज

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हॉकी टीम का ऐलान कर दिया गया है। 18 सदस्यीय इस टीम में गोलकीपर कृशन बहादुर पाठक की वापसी हुई है। हाल ही में भारत ने लगातार दूसरी बार एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतकर लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया।

पंजाब में 27 अक्टूबर से पांच नवंबर तक होने वाली एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के लिये हॉकी इंडिया ने हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में 18 सदस्यीय भारतीय पुरूष टीम का ऐलान कर दिया। हरमनप्रीत की कप्तानी में अभी हाल ही में भारतीय हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। जो टीम घोषित की गई है, उसमें ज्यादातर खिलाड़ी एशियन गेम्स में खेलने वाले ही हैं। इस टीम में केवल एक बदलाव है। गोलकीपर कृशन बहादुर पाठक की वापसी हुई है। हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत ने लगातार दूसरी बार एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतकर लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया।

India Squad Asian Champions Trophy

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय हॉकी टीम का ऐलान (साभार-X)

एशियाई खेलों और विश्व कप से बाहर रहे पाठक ने वापसी की है जबकि युवा डिफेंडर अमनदीप लाकड़ा और मिडफील्डर आदित्य अर्जुन लालागे भी टीम में हैं । मिडफील्डर विष्णु कांत सिंह और फॉरवर्ड अंगद बीर सिंह 18 सदस्यीय टीम में दो रिजर्व खिलाड़ी हैं। एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के जरिये पंजाब में दो दशक बाद अंतरराष्ट्रीय हॉकी की वापसी हो रही है । इसके मुकाबले जालंधर और मोहाली में खेले जायेंगे।

End of Feed