हॉकी के रंग में रंगा बिहार, फ्री में ले पाएंगे एशिया कप का आनंद, करना होगा यह काम

बिहार के राजगीर परिसर में पहली बार एशिया कप का आयोजन किया जा रहा है। 29 अगस्त से शुरू होने जा रहे इस टूर्नामेंट से पहले प्रेस कांन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवीन्द्रण शंकरण सहित भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह भी मौजूद रहे।

बिहार में पहली बार हॉकी एशिया कप का आयोजन होने जा रहा है। यह टूर्नामेंट राजगीर खेल परिसर में 29 अगस्त से 7 सितंबर तक आयोजित होने वाली हीरो एशिया कप 2025 बिहार से संबंधित एक पत्रकार सम्मेलन पाटलिपुत्र खेल परिसर के कॉन्फ्रेंस हॉल में आज आयोजित किया गया। इस कान्फ्रेंस में खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेंदर,बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवीन्द्रण शंकरण, हीरो एशिया कप के लिए पटना पहुंची भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और प्रशिक्षक क्रेग फुल्टन मौजूद रहे।

Harmanpreet Singh

हरमनप्रीत सिंह (साभार-BSSA)

हीरो एशिया कप 2025 के बारे में जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवीन्द्रण शंकरण मे बताया कि बिहार में पहली बार बिहार में 29 अगस्त से 7 सितंबर तक राजगीर के अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर में यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित इस प्रतियोगिता का यह 12 वां संकरण है जिसमें भारत, चीन, जापान, चीनी ताइपे, मलेशिया,कोरिया,कजाखिस्तान और बांग्लादेश की टीमें शामिल हो रहीं हैं।

End of Feed