Hockey Asia Cup 2025: दक्षिण कोरिया को रौंदकर भारत बना एशियाई चैंपियन, कटाया वर्ल्ड कप का टिकट

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने बिहार के राजगीर में आयोजित हुए हॉकी एशिया कप 2025 के फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन दक्षिण कोरिया को 4-1 अंतर से मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया है।

राजगीर: भारत की पुरुष हॉकी टीम ने बिहार के राजगीर में आयोजित हुए हॉकी एशिया कप 2025 के फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन दक्षिण कोरिया को 4-1 अंतर से मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत के लिए दो गोल दिलप्रीत सिंह ने और एक-एक गोल सुखजीत और भारतीय टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन कोरिया को मैच में कोई मौका नहीं दिया। मैच के पहले ही मिनट में गोल करके धमाकेदार शुरुआत करने वाली भारतीय टीम ने मैच में लगातार अपनी पकड़ बनाए रखी। फर्स्ट हाफ में भारतीय टीम 2-0 से आगे थी। इसके बाद तीसरे क्वार्टर के आखिरी मिनट में भारतीय टीम ने तीसरा गोल करके 3-0 की बढ़त बना ली थी। चौथे क्वार्टर में अमित रोहिदास ने गोल करके भारत की बढ़त को 4-0 की कर दिया लेकिन इसके बाद सोन डियोन ने दक्षिण कोरिया के लिए एकलौता गोल करके स्कोर को 4-1 कर दिया।

Indian Mens Hockey Team

भारतीय पुरुष हॉकी टीम (फोटो क्रेडिट Hockey India X)

कटाया वर्ल्ड कप का टिकट

खिताबी जीत के साथ ही भारतीय टीम ने हॉकी वर्ल्ड कप का टिकट भी कटा लिया।। भारतीय टीम चौथी बार एशियन चैंपियन बनी है और आठ साल लंबे अंतराल के बाद ये खिताब अपने नाम किया है।

End of Feed