HIF Pro League: गोलकीपर श्रीजेश का कमाल, भारत ने दुनिया की नंबर एक टीम नीदरलैंड को हराया

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 12, 2024, 01:47 AM IST

भारत ने प्रो हॉकी लीग में रविवार को दुनिया की नंबर एक टीम नीदरलैंड्स को पेनल्टी शूट आउट में 4-2 के अंतर से मात देकर लगातार दूसरी जीत एफआईएच प्रो लीग में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

भुवनेश्वर: अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश के शानदार खेल के दम पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को यहां एफआईएच प्रो लीग में दुनिया की नंबर एक टीम नीदरलैंड को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। श्रीजेश ने शूटआउट में तीन बचाव किये और इस तरह से भारत को दो बोनस अंक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। नीदरलैंड को इस मुकाबले से एक अंक मिला। दोनों टीम निर्धारित समय में 2-2 से बराबरी पर थी। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया।

Indian Mens Hockey Team

भारतीय पुरुष हॉकी टीम (साभार Hockey India)

2-2 से बराबर रहा था फुल टाइम तक मुकाबला

शूटआउट में दुनिया की तीसरे नंबर की टीम भारत की तरफ से कप्तान हरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय और शमशेर सिंह ने गोल किए। इससे पहले निर्धारित समय में हार्दिक सिंह (13वें मिनट) और हरमनप्रीत (58वें मिनट) ने भारत के लिए जबकि जिप जानसेन (30वें) और कोएन बिजेन (39वें) ने नीदरलैंड की तरफ से गोल किए।

End of Feed