सभी भारतीय महिला मुक्केबाज राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने में सक्षम: मुख्य कोच नीवा

भारतीय महिला मुक्केबाजी टीम के मुख्य कोच सैंटियागो नीवा ने कहा कि उनकी प्रत्येक खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने में सक्षम है और उम्मीद जताई कि टीम पिछली बार की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहेगी। भारतीय महिला मुक्केबाजों ने पिछले एक साल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है तथा विश्व कप, विश्व चैंपियनशिप और एशियाई चैंपियनशिप में पदक जीते हैं।

नई दिल्ली, (भाषा)। भारतीय महिला मुक्केबाजी टीम के मुख्य कोच सैंटियागो नीवा ने कहा कि उनकी प्रत्येक खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने में सक्षम है और उम्मीद जताई कि टीम पिछली बार की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहेगी। भारतीय महिला मुक्केबाजों ने पिछले एक साल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है तथा विश्व कप, विश्व चैंपियनशिप और एशियाई चैंपियनशिप में पदक जीते हैं।

Asian Boxing Championships

भारतीय महिला मुक्केबाज राष्ट्रमंडल खेलों के लिए तैयार। फाइल फोटो

नीवा ने पीटीआई से कहा, 'हमारे पास एक मजबूत टीम है और हमने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की उम्मीद के साथ उच्च मानक निर्धारित किए हैं।' उन्होंने कहा, ’’अगर हम इस साल ही नहीं पिछले साल के नतीजे को भी देखें तो हमारी प्रत्येक महिला मुक्केबाज ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक या रजत पदक जरूर जीता है। यही हमारा लक्ष्य है। हम जानते हैं कि उनमें से प्रत्येक स्वर्ण पदक जीतने में सक्षम है।’’

End of Feed