Hockey World Cup 2023: अपने तीसरे मुकाबले से पहले भारतीय हॉकी टीम को लगा बड़ा झटका

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 17, 2023, 07:00 AM IST

India vs Wales, Hockey World Cup 2023, Hardik Singh injured: भारतीय हॉकी टीम के धुरंधर खिलाड़ी और पहले मैच में गोल दागने वाले हार्दिक सिंह चोटिल हो गए हैं। भारतीय हॉकी टीम को ये झटका हॉकी विश्व कप 2023 के अपने तीसरे मुकाबले से पहले लगा है। भारत गुरुवार को वेल्स के खिलाफ खेलेगा।

भारत के अटैकिंग मिडफील्डर हार्दिक सिंह पैर की मांसपेशियों में चोट के कारण वेल्स के खिलाफ एफआईएच हॉकी विश्व कप के टीम के आखिरी ग्रुप मैच से बाहर हो गए हैं। टीम के लिए टूर्नामेंट में सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन करने वालों में से एक 24 वर्षीय हार्दिक ने स्पेन के खिलाफ भारत की 2-0 की जीत में एक गोल किया और फिर रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ गोल रहित ड्रॉ के दौरान कई मौके बनाए।

india mens hockey team: Hardik Singh injured

भारतीय हॉकी टीम को झटका, हार्दिक सिंह चोटिल (AP File)

राउरकेला में इंग्लैंड के खिलाफ मैच के दौरान हार्दिक को चोट लगी थी। मेजबान टीम गुरुवार को यहां वेल्स से खेलेगी। हालांकि उनकी स्थिति पर आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा है। टीम के एक करीबी सूत्र ने कहा कि वैकल्पिक खिलाड़ी पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है और यह संभावना नहीं है कि टीम भविष्य में ऐसी मांग करेगी।

End of Feed