CWG 2026: गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास, मेंस की 10,000 मीटर दौड़ में मेडल जीतने वाले बने पहले भारतीय

गुलवीर सिंह ने मेंस की 10,000 मीटर दौड़ में ऐतिहासिक सिल्वर मेडल जीता। वह कॉमनवेल्थ गेम्स में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बन गए। नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुलवीर ने इस इवेंट में 27:49.78 का समय लिया। यह उपलब्धि भारतीय एथलेटिक्स के लिए एक अहम पड़ाव है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। गुलवीर सिंह ने मेंस की 10,000 मीटर दौड़ में ऐतिहासिक सिल्वर मेडल जीता। वह कॉमनवेल्थ गेम्स में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बन गए। ग्लासगो में हुई इस दौड़ में सिंह ऑस्ट्रेलिया के काई रॉबिन्सन के बाद दूसरे स्थान पर रहे। नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुलवीर ने इस इवेंट में 27:49.78 का समय लिया। यह उपलब्धि भारतीय एथलेटिक्स के लिए एक अहम पड़ाव है।

Gulveer Singh

गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर मेडल। फोटो- सोशल मीडिया

आइल ऑफ मैन के डेविड मुल्लार्की ने ब्रॉन्ज मेडल के साथ पोडियम पर जगह बनाई, जबकि लॉन्ग-डिस्टेंस रनिंग में पारंपरिक रूप से मजबूत देश केन्या और युगांडा हैरानी की बात है कि कोई भी मेडल नहीं जीत पाए।

End of Feed