भारतीय मोटरस्पोर्ट फैंस के लिए खुशखबरी, 13 साल बाद ग्रेटर नोएडा के BIC पर लौट रही है FIA लेवल कार रेसिंग

Car racing Returns To BIC Greater Noida After 13 Years: इंडियन रेसिंग फेस्टिवल 13 साल बाद ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (BIC) में FIA-लेवल की रेसिंग वापस ला रहा है। 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को, F4 इंडियन चैंपियनशिप और इंडियन रेसिंग लीग (IRL) अपने-अपने 2026 सीजन के चौथे और दूसरे राउंड के लिए ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगी।

इंडियन रेसिंग फेस्टिवल (IRF) 13 साल बाद बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (BIC) में FIA-लेवल की रेसिंग वापस ला रहा है। 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को, F4 इंडियन चैंपियनशिप और इंडियन रेसिंग लीग (IRL) अपने-अपने 2026 सीज़न के चौथे और दूसरे राउंड के लिए ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगी।

Motorsport Formula Racing Returning To BIC Greater Noida This Weekend

ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में 13 साल बाद फिर फर्राटा भरेंगी रेसिंग कार (X/BIC)

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस मशहूर वेन्यू पर वीकेंड में रोमांचक एक्शन देखने को मिलेगा। इससे पहले यहां फॉर्मूला 1 इंडियन ग्रां प्री और मोटोजीपी भारत (MotoGP Bharat) का आयोजन हो चुका है। अब यहां F4 टाइटल की जंग और तेज होगी, जबकि IRL ड्राइवर सीज़न की अपनी अगली चुनौती के लिए तैयार होंगे।

End of Feed