उम्र सिर्फ एक नंबर हैः 63 वर्षीय गोल्फर विजय सिंह ने रचा इतिहास, अमेरिका में PGA टूर चैंपियंस का खिताब जीता

Vijay Singh Wins PGA Tour Champions Title At The Age Of 63: गोल्फर विजय सिंह ने गोल्फ की दुनिया में एक नया इतिहास रचा है। उन्होंने प्रतिष्ठित पीजीए टूर चैंपियंस का खिताब 63 साल की उम्र में जीता है और वो ऐसा करने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।

रविवार को 63 वर्षीय फिजी के खिलाड़ी विजय सिंह, PGA टूर चैंपियंस में जीत हासिल करने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। उन्होंने SAS चैंपियनशिप में 3-अंडर 69 के स्कोर के साथ दो शॉट से जीत दर्ज की। सिंह ने खेल के बीच के हिस्से में छह होल्स के दौरान चार बर्डी लगाईं और लीडरबोर्ड पर सबसे आगे आ गए। इसके बाद उन्होंने लगातार छह पार (pars) खेलकर अपनी बढ़त बनाए रखी और अर्नी एल्स को दो शॉट से पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की।

Vijay Singh Wins PGA Tour Champions SAS Championship At The Age Of 63 Year Old

विजय सिंह ने गोल्फ में रचा इतिहास (X/PGA Tour Champions)

50 साल और उससे अधिक उम्र के खिलाड़ियों के सर्किट में, बर्नहार्ड लैंगर ही एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जो विजय सिंह से अधिक उम्र के हैं और जिन्होंने जीत हासिल की है। लैंगर ने 67 साल की उम्र में जीत दर्ज की थी, और इस जर्मन खिलाड़ी के नाम 64 या उससे अधिक उम्र में पांच अन्य चैंपियंस टूर खिताब भी हैं।

End of Feed