किगाली: जियानी इन्फेंटिनो (Gianni Infantino) को गुरुवार को सर्वसम्मति से एक बार फिर वैश्विक फुटबॉल का संचालन करने वाली सर्वोच्च संस्था फीफा (FIFA) का अध्यक्ष चुन लिया गया। उनका कार्यकाल 2027 तक का होगा। इन्फेंटिनो के विरोध में कोई उम्मीदवार नहीं था। 211 महासंघों की कांग्रेस में औपचारिक मतदान के बजाय सर्वसम्मति वो अगले चार साल के अध्यक्ष चुन लिए गए। उन्होंने निर्वाचन के बाद औपचारिक तौर पर पद भी संभाला।
फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो(साभार FIFA)
साल 2016 में पहली बार निर्वाचित हुए थे इन्फेंटीनो
मूल रूप से स्विटजरलैंड के रहने वाले और पेशे से वकील जियानी इन्फेंटिनो साल 2016 में पहली बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। उस वक्त फीफा भष्टाचार के आरोपों से जूझ रहा था। इस वजह से तत्कालीन अध्यक्ष सैप ब्लाटर को अध्यक्ष चुने जाने के कुछ महीने बाद ही बर्खास्त कर दिया गया था।
इन्फेंटिनो के कार्यकाल में कई गुना बढ़ी फीफा की आमदनी
इन्फेंटिनो के कार्यकाल में फीफा की आमदनी में बढ़ोतरी हुई जबकि राष्ट्रीय टीमों को पुरुष और महिला विश्वकप के लिए क्वालीफाई करने के अधिक मौके मिले। उन्हें इस बीच यूरोपीय फुटबॉल के अधिकारियों का विरोध भी सहना पड़ा। इन्फेंटिनो के फीफा अध्यक्ष रहते आमदनी में कई गुना इजाफा हुआ है। फीफी की सालाना बढ़कर 2 मिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। पिछले साल कतर में आयोजित फीफा विश्व कप 2022 के बाद उसके पास 4 बिलियन अमेरिकी डॉयर का बड़ा भंडार हो गया है।
(भाषा इनपुट के साथ)
