स्पोर्ट्स

All England Championships: किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणय ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप से बाहर

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 17, 2023, 03:28 PM IST

ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में शीर्ष भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत को हार मिली है। पीवी सिंधु पहले ही बाहर हो चुकी हैं।

Image

किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणय बाहर

Photo : PTI

ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में शीर्ष भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणय बाहर हो गए हैं। श्रीकांत जापान के वर्ल्ड नंबर 6 कोडाई नारोका से सीधे सेट में 17-21, 15-21 से हार गए। वहीं, प्रणय ने तीन सेट तक मुकाबला किया लेकिन 20-22, 21-15, 17-21 से एंथनी सिनिसुका जिनटिंग से हार गए।

पीवी सिंधु बाहर

इससे पहले 16 मार्च को पीवी सिंधु बर्मिंघम में चीन की झांग यी मैन से सीधे गेम में हारकर ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप से बाहर हो गई थीं। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु को 39 मिनट तक चले मुकाबले में 17-21, 11-21 से हार का सामना करना पड़ा था।

भारतीय स्टार पीवी सिंधु की खराब फॉर्म ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप में भी जारी रही जिसमें वह बुधवार को यहां चीन की झांग यी मैन से सीधे गेम में हारकर पहले दौर में बाहर हो गईं। दुनिया की नौवें नंबर की खिलाड़ी और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु को 39 मिनट तक चले महिला एकल मुकाबले में 17-21, 11-21 से हार का सामना करना पड़ा।

यह इस साल तीसरा अवसर है जबकि सिंधु पहले दौर से आगे नहीं बढ़ पाई। वह जनवरी में मलेशिया ओपन में स्पेन की कैरोलिना मारिन से हार गई थी और उसी महीने इंडियन ओपन में भी पहले दौर से आगे नहीं बढ़ पाई थी।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article