स्पोर्ट्स

Women's World Boxing Championships: निख़त जरीन ने की धमाकेदार जीत के साथ शुरुआत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 16, 2023, 05:34 PM IST

भारत की स्टार महिला मुक्केबाज निख़त जरीन ने नई दिल्ली में आयोजित हो रही विमेंस वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में धमाकेदार जीत के साथ शुरुआत की है।

Image

निख़त जरीन(साभार Nikhat-Zareen)

Photo : Twitter

नई दिल्ली: भारत की स्टार महिला बॉक्सर और वर्ल्ड चैंपियन निख़त जरीन ने अजरबैजान की अनाखानिम इस्माइलोवा को मात देकर वर्ल्ड चैंपियनशिप में धमाकेदार शुरुआत की है। भारतीय मुक्केबाज ने अनाखानिम इस्माइलोवा को आरएससी (रेफरी द्वारा मुकाबला रोकना) के जरिए करारी शिकस्त दी।

निख़त ने घरेलू दर्शकों के सामने शानदार शुरुआत करते हुए मुकाबला धमाकेदार अंदाज में अपने नाम किया। उन्हें मैच से पहले ही जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। विश्व चैंपियन और राष्ट्रमंडल खेल 2022 की स्वर्ण पदक विजेता निकहत ने 50 किग्रा भारवर्ग में अपनी प्रतिद्वंदी को परखने में थोड़ा समय लगाया लेकिन एक बार अजरबैजान की मुक्केबाज का खेल समझने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

मौजूदा चैंपियन होने के बावजूद यहां गैर वरीयता प्राप्त निकहत ने आक्रामक रवैया अपनाया और अपनी विरोधी पर लगातार कई घूंसे जड़े। भारतीय मुक्केबाज का दबदबा इस कदर था कि रेफरी ने तीन तक गिनती करके इस्माइलोवा को समय दिया और फिर दूसरे राउंड में ही मुकाबला रोक दिया।

चैंपियनशिप में गैर वरीयता प्राप्त होने के बारे में निकहत ने कहा,'यह कोई समस्या नहीं है। यह ड्रॉ पर निर्भर है और कोई भी वरीयता हासिल कर सकता है। यह मायने नहीं रखता लेकिन मेरा ड्रॉ अच्छा है और प्रतियोगिता आगे बढ़ने के साथ मुझे कड़ी प्रतिद्वंद्वियों का सामना करना पड़ेगा।’निकहत का अगला मुकाबला शीर्ष वरीयता प्राप्त और 2022 की अफ्रीकी चैंपियन रौमेसा बौआलम से होगा।

जीत के बाद निकहत ने कहा, 'मैं उस मुक्केबाज को जानती हूं लेकिन मैं कभी उसके खिलाफ नहीं खेली हूं। मुझे खुशी है कि भारत की तरफ से पहला मुकाबला मैंने लड़ा और उम्मीद है कि मैं इसका अच्छा अंत करूंगी।'

एक अन्य मुकाबले में भारत की साक्षी (52 किग्रा) ने पहले दौर में कोलंबिया की मार्टिनेज मारिया जोस को 5-0 के सर्वसम्मत निर्णय से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। पहली बार इस चैंपियनशिप में भाग ले रही साक्षी और जोस ने शुरू में एक दूसरे को कड़ी चुनौती दी लेकिन भारतीय खिलाड़ी जल्द ही हावी हो गई और उन्होंने इसके बाद अपनी प्रतिद्वंदी को कोई मौका नहीं दिया।

(भाषा इनपुट के साथ)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article