Franz Beckenbauer: फुटबॉल आइकॉन ने दुनिया को कहा अलविदा, बतौर खिलाड़ी और कोच जीत चुके हैं वर्ल्ड कप

German Football Legend Franz Beckenbauer: फुटबॉल आइकॉन फ्रांज बेकेनबाउर का 78 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने बतौर खिलाड़ी और कोच रहते हुए वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।

German Football Legend Franz Beckenbauer: फुटबॉल जगत के लिए आज का दिन अच्छा नहीं रहा। फुटबॉल प्रेमियों ने एक दिग्गज फुटबॉलर को खो दिया। फुटबॉल के जानेमाने खिलाड़ी और आइकॉन फ्रांज बेकेनबाउर का 78 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके परिवार वालों ने बेकेनबाउर के निधन की पुष्टि भी कर दी है। वे पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे।

Franz Beckenbauer, German football legend

वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ फ्रांज बेकेनबाउर। (फोटो- Franz Beckenbauer Twitter)

जर्मनी को दो बार वर्ल्ड चैम्पियन बनाया

डेर कैसर के नाम से प्रसिद्ध फ्रांज बेकेनबाउर ने जर्मनी को दो बार वर्ल्ड चैम्पियन बनाया। बेकेनबाउर खिलाड़ी के रूप में 1974 फीफा वर्ल्ड कप में वेस्ट जर्मनी चैम्पियन टीम के सदस्य थे। इसके अलावा उन्होंने इटली में मैनेजर रहते हुए वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की थी।

End of Feed