स्‍पेन के दिग्‍गज फुटबॉलर गेरार्ड पिके बार्सिलोना के अगले ला लीगा मैच के बाद लेंगे संन्‍यास

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 01:21 AM IST

Gerard Pique decided to call it a day: स्‍पेन के दिग्‍गज फुटबॉलर गेरार्ड पिके ने खेल को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है। वो बार्सिलोना के ला नीगा के आगामी मैच में हिस्‍सा लेकर अपने करियर को विराम देंगे। कैंप नाउ में आलेम्‍रिया के खिलाफ बार्सिलोना अपना अगला मैच खेलना है।

KEY HIGHLIGHTS
  • गेरार्ड पिके ने 102 मैचों में स्‍पेन का प्रतिनिधित्‍व किया
  • पिके ने मौजूदा ला लीगा सीजन में केवल 3 बार शुरूआत की
  • 2008 से बार्सिलोना का अहम हिस्‍सा रहे हैं गेरार्ड पिके

कैंप नाउ: स्‍पेन के दिग्‍गज फुटबॉलर गेरार्ड पिके ने गुरुवार को घोषणा की है कि वो बार्सिलोना के अगले ला लीगा मैच के बाद संन्‍यास ले लेंगे। 35 साल के पिके ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिये संन्‍यास की घोषणा की। बार्सिलोना को 6 नवंबर को अलमेरिया के खिलाफ कैंप नाउ में ला लीगा का अपना अगला मुकाबला खेलना है, जो पिके का आखिरी मैच होगा। बार्सिलोना में जन्‍में पिके का मौजूदा सीजन में प्रदर्शन उम्‍दा नहीं रहा है। उन्‍होंने मौजूदा ला लीगा एडिशन में केवल तीन बार शुरूआत की।

गेरार्ड पिके

पिके ने 2009 से 2018 तक स्‍पेन का प्रतिनिधित्‍व किया और 102 मैचों में 5 गोल दागे। वह 2004 से 2008 तक मैनचेस्‍टर यूनाइटेड का अहम हिस्‍सा रहे और उस दौरान रीयल जारागोजा के लिए भी खेले। स्‍पेन के लीजेंड पिके 2008 में दोबारा बार्सिलोना से जुड़े और तब से टीम के महत्‍वपूर्ण खिलाड़‍ियों में से एक रहे। पिके बार्सिलोना के लिए सेंटर बैक की पोजीशन पर खेलते हैं।

End of Feed