French Open 2024: क्वार्टर फाइनल में पहुंची सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी, थमा पीवी सिंधू का सफर

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 8, 2024, 10:11 PM IST

भारत की स्टार जोड़ी सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने फ्रेंच ओपन बैडमिंटन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। पीवी सिंधू का सफर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

पेरिस: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू ने जबर्दस्त जुझारूपन दिखाया लेकिन फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में ओलंपिक चैम्पियन चेन यू फेइ से हार गई। चोट के कारण चार महीने बाद वापसी कर रही सिंधू ने करीब डेढ घंटे तक चले मुकाबले में अपनी फिटनेस और कौशल की बानगी पेश की लेकिन 24-22, 17-21, 18-21 से पराजय झेलनी पड़ी। सिंधू ने 2019 में दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी चेन को हराकर विश्व चैम्पियनशिप स्वर्ण जीता था । उसके बाद से पिछले दो मुकाबलों में वह चेन से हार चुकी हैं।

Chirag Shetty Satwiksairaj Rankireddy

सात्विकसाई राजरंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी

सेमीफाइनल में पहुंची सात्विक-चिराग की जोड़ी

वहीं भारत की स्टार जोड़ी सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी मलेशिया के मान वेइ चोंग और केइ वू ती को सीधे गेम में हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। चाइना ओपन 2023, मलेशिया ओपन सुपर 1000 और इंडिया ओपन सुपर 750 में उपविजेता रही सात्विक और चिराग की जोड़ी ने मलेशियाई जोड़ी को 21-13, 21-12 से हराया। यह मुकाबला सिर्फ 32 मिनट तक चला। अब उनका सामना थाईलैंड के जोमकोह सुपाक और केडरेन के से होगा।

End of Feed