फीफा वर्ल्ड कप 2026 के 5 खिलाड़ी जिन पर पूरी दुनिया की रहेंगी नजरें

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 11 जून से हो रहा है। 19 जुलाई को होने वाले फाइनल मुकाबले से पहले 48 टीमें खिताब जीतने के लिए एक दूसरे भिड़ेंगी। साल 2022 में लियोनेल मेसी ने अपना सपना पूरा किया। वहीं, पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो फीफा वर्ल्ड कप जीतने का सपना संजोया है लेकिन, युवा खिलाड़ी अब नई उड़ान को तैयार हैं।

फीफा विश्व कप कतर 2022 में लियोनेल मेसी ने अपना सबसे बड़ा सपना पूरा कर लिया। 35 साल की उम्र में अर्जेंटीना के इस खिलाड़ी ने आखिरकार खेल की सबसे प्रतिष्ठित ट्रॉफी अपने नाम की। साथ ही विश्व कप में सबसे अधिक मैच खेलने और सबसे अधिक मिनट खेलने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

FIFA 2026 News

पांच खिलाड़ियों पर रहेगी नजरें। फोटो- फीफा

कतर 2022 मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए पांचवां विश्व कप था, जो प्रतिभावान खिलाड़ियों की उस पीढ़ी के अगुआ हैं जो धीरे-धीरे अपने करियर के अंत की ओर बढ़ रही है। इस पीढ़ी में लूका मोड्रिक, रॉबर्ट लेवांडोव्स्की और सर्जियो बुस्केट्स जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। उनकी जगह लेने की होड़ पहले से ही जोरों पर है और कई सितारे फीफा विश्व कप 26 के आने तक खेल के शिखर पर पहुंचने की उम्मीद कर रहे हैं। फीफा वर्ल्ड कप 2026 (अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको) में दुनिया भर की नजरें जिन 5 प्रमुख खिलाड़ियों पर टिकी होंगी। उनमें दिग्गज, उभरते सितारे और बेहतरीन फॉर्म में चल रहे खिलाड़ी शामिल हैं।

End of Feed