स्पोर्ट्स

फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार बना अनोखा संयोग, सेमीफाइनल में टॉप-4 टीम की एंट्री

फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है। सेमीफाइनलिस्ट लाइनअप तय हो गई है। इससे पहले फीफा ने फॉर्मेट में ऐसा बदलाव किया था, जिससे कि टॉप-4 टीम ग्रुप स्टेज में ना भिड़े। लेकिन इस बार सेमीफाइनल में ऐसा ही हो रहा है।

Image

अर्जेटीना (साभार-X)

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की सेमीफाइनलिस्ट टीमें तय हो गई। इस बार सेमीफाइनल की लाइनअप में पहली बार अनोखा संयोग बना है। पहले सेमीफाइनल में फ्रांस का मुकाबला स्पेन से जबकि दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। पहला सेमीफाइनल बुधवार देर रात 12.30 बजे जबकि दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार को 12.30 बजे होगा क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से, अर्जेंटीना ने स्विटजरलैंड को 3-1 से, इंग्लैंड ने नॉर्वे को 2-1 से और स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हराया था।

पहली बार अनोखा संयोग

फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि रैंकिंग की टॉप-4 टीम सेमीफाइनल में भिड़ने वाली है। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था। फीफा ने इस बार का फॉर्मेट कुछ इस तरह से बनाया था कि टॉप-4 टीमें तब-तब एक दूसरे से ना भिड़े जब तक की वह अंतिम 4 में ना पहुंच जाए। किसी ने नहीं सोचा होगा कि ऐसा कुछ इस बार संभव हो पाएगा, लेकिन अब जब सेमीफाइनल की लाइनअप सामने है तो यह अनोखा संयोग सच साबित हुआ है। फीफा की मौजूदा रैंकिंग की बात करें तो फिलहाल फ्रांस की टीम नंबर वन, अर्जेंटीना नंबर दो, स्पेन नंबर 3 और इंग्लैंड नंबर 4 पर काबिज है।

अर्जेंटीना के पास है तीसरी टीम बनने का मौका

डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना के पास इतिहास दोहराने का मौका है। आज से पहले केवल दो टीम फीफा वर्ल्ड कप में ट्रॉफी डिफेंड कर पाई है। अर्जेंटीना के पास तीसरी टीम बनने का मौका है। इससे पहले इटली ने 1934 में पहली बार फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई और इसे 1938 में सफलतापूर्वक डिफेंड किया। यही काम ब्राजील ने 1962 में किया। 1958 में पहली बार ट्रॉफी उठाने वाली ब्राजील ने इसे 1962 में सफलतापूर्वक डिफेंड किया था।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article