पाकिस्तान हॉकी को लगा बड़ा झटका, छिनी ओलंपिक हॉकी क्वालीफायर की मेजबानी

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2023, 05:22 PM IST

पाकिस्तान हॉकी को एक और बड़ा झटका लगा है। महासंघ और देश के खेल बोर्ड के बीच अंतर्कलह के कारण अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने ओलंपिक क्वालीफायर की मेजबानी छीन ली है।

लुसाने: पाकिस्तान हॉकी महासंघ और देश के खेल बोर्ड के बीच अंतर्कलह के कारण अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने पुरुष हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर की मेजबानी पाकिस्तान से छीनकर ओमान को दे दी। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने घोषणा की कि टूर्नामेंट अगले साल 15 से 21 जनवरी के बीच मस्कट में होगा।

FIH Olympic Qualifer

एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर

तीन अन्य एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर चीन (महिला क्वालीफायर 15 से 24 जनवरी 2024) और स्पेन (महिला और पुरूष 13 से 21 जनवरी) में होंगे। एफआईएच ने एक बयान में कहा ,'पाकिस्तान हॉकी महासंघ प्रशासन के ताजा हालात को देखते हुए एफआईएच ने पुरू ओलंपिक हॉकी क्वालीफायर की मेजबानी पाकिस्तान से वापिस लेने का फैसला किया था ।अब यह टूर्नामेंट ओमान में खेला जायेगा।'

End of Feed